T20 World Cup 2024: विराट बोले यह मेरा आखिरी टी20, अगली पीढ़ी संभाले कमान

Published : Jun 29, 2024, 11:59 PM ISTUpdated : Jun 30, 2024, 12:21 AM IST
virat kohli photo

सार

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया है। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की।

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के हीरो विराट कोहली (Virat Kohli) रहे। वह मैन ऑफ द मैच बने।

विराट ने 59 बॉल खेलकर 76 रन बनाए। भारत को शुरुआत में तेज झटके लगे। रोहित शर्मा और उनके बाद ऋषभ पंत जल्द आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने टिककर बल्लेबाजी की। भारत विश्व विजेता बना तो विराट कोहली ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया। विराट ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 मैच था। युवाओं को आगे कमान संभालनी है।

 

 

कोहली ने कहा, "यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। यह वही है जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा लगे कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाए, भगवान महान है। बस यही अवसर है, अभी या कभी नहीं, जैसी स्थिति थी। भारत के लिए यह मेरा आखिरी T20 मैच था। हम कप उठाना चाहते थे। कहना चाहता था कि हां मेरे पास है, यह एक ओपन सिक्रेट है। अगर हम हार जाते तब भी मैं इसकी घोषणा करता। अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी टी20 गेम को आगे ले जाए। ICC टूर्नामेंट जीतने के लिए हमें काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखिए। उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं। यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार है।"

यह भी पढ़ें- T20 World Cup चैंपियन बने भारत की 'विराट' जीत पर 'हार्दिक' बधाईयों का तांता: पीएम मोदी ने किया वीडियो जारी

विराट कोहली ने T20I में बनाए हैं 4188 रन

विराट कोहली ने 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल हैं। उन्होंने अपने टी20आई करियर का अंत भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया है। विराट ने 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं। कोहली टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दुनिया में सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं।

यह भी पढ़ें- T20 Men's World Cup Prize money: सिर्फ वर्ल्ड कप विजेता को ही नहीं हारने वाली टीम पर भी होगी रुपयों की बौछार, जानिए किसको मिलेगा कितना रुपया?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच