1997 के बाद पहली बार श्रीलंका वनडे सीरीज हारा भारत, 2-0 से मिली मात

1997 के बाद भारत पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया तीन मैच की सीरीज 2-0 से हार गई। एक मैच ड्रॉ रहा।

Vivek Kumar | Published : Aug 7, 2024 4:18 PM IST / Updated: Aug 07 2024, 09:49 PM IST

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से गंवाकर निराश किया है। पहला वनडे टाई रहा। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरा 32 और तीसरा मैच 110 रन से जीता। गौतम गंभीर का यह पहला वनडे मैच था। इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी।

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत टाई मैच से हुई। इसमें सुपर-ओवर नहीं खेला गया। दूसरे वनडे में श्रीलंका ने 32 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी ने तीसरे मैच में दबदबा बनाते हुए टीम को 110 रन की जीत दिलाई।

Latest Videos

ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर पहुंचा भारत
सीरीज में हार के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गई है। 27 साल में पहली बार भारत श्रीलंका से कोई वनडे सीरीज (घरेलू या विदेशी) हारा है। पिछली बार 1997 में श्रीलंका ने अपने मैदान पर भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था।

इसके बाद से अब तक भारत और श्रीलंका के बीच 12 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाएं हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ एक भारत नहीं जीत पाया। यह दिसंबर 1997 में भारत में हुई थी। सीरिज 1-1 से ड्रा रहा था। इसके बाद से लेकर अब तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 श्रृंखलाएं जीती हैं। यह इतिहास में सिर्फ तीसरी बार है जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला जीती है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट का धाकड़ जिससे खौफ खाते थे गेंदबाज, हाल देखकर मन हो जाएगा विचलित

श्रीलंका ने दिया था 249 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए थे। इस तरह भारत के सामने लक्ष्य 249 रनों का था। भारत की टीम 138 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। श्रीलंका के अविष्का फर्नांडो के 96 रन बनाए। डुनिथ वेल्लालेज के पांच विकेट लेकर श्रीलंका की जीत पक्की की।

यह भी पढ़ें- Ind Vs SL ODI series: टीम इंडिया पर बॉलर जेफरी अकेले पड़े भारी, 32 रन से हार

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता