जब अभिषेक शर्मा क्रीज पर आते हैं, तो विरोधी टीम में खौफ का माहौल बन जाता है। अगर उनका बल्ला चल गया, तो विरोधियों की खैर नहीं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अपना रौद्र रूप दिखाया था। एक मैच में तो उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया था। इस सीरीज के बाद अभिषेक शर्मा दुनिया भर में मशहूर हो गए।
हालांकि, अभिषेक शर्मा के अंदर के इस विस्फोटक खिलाड़ी को सबसे पहले तेलुगु टीम ने ही पहचाना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL में ओपनर के तौर पर मौका दिया, जिससे उन्हें खुद को साबित करने में मदद मिली। IPL में शानदार प्रदर्शन करके अभिषेक टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की नजरों में आए और उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला। अपने बेहतरीन खेल से उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है।