शादी के लिए जब परिवार ने रखी बड़ी शर्त! जानें रहाणे की दिलचस्प लव स्टोरी

Published : Dec 07, 2024, 12:36 PM ISTUpdated : Dec 07, 2024, 12:37 PM IST
indian cricketer ajinkya rahane and radhika love story syed mushtaq ali 2024

सार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका की प्रेम कहानी बचपन से ही शुरू हुई। एक ही स्कूल और इलाके में पले-बढ़े, दोनों ने लंबे समय तक अपने प्यार को छुपाए रखा।

Ajinkya Rahane and Radhika Love story: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इस समय वह चर्चाओं में बने हुए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र और केरल के खिलाफ भी हाफ सेंचुरी जड़ी थी और अच्छा योगदान दिया था। आईपीएल 2025 में भी उन्हें कर ने एक्शन में चुना है, जो लगातार अच्छी बल्लेबाजी करके कप्तानी का दावा ठोक रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ अजिंक्य रहाणे का पर्सनल लाइफ भी काफी खूबसूरत रहा है। उनकी पत्नी का नाम राधिका ढोपावकर है। अक्सर वह अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीर है सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। रहाणे और राधिका की शादी साल 2014 के सितंबर महीने में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के 5 साल बाद साल 2019 में उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ था, तो वहीं 2022 में उनके बेटे राघव का।

 

 

स्कूल टाइम हो गया था दोनों के बीच प्यार

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और उनकी बीवी राधिका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। दोनों के बीच बचपन से ही प्यार है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं दोनों के घर भी एक ही इलाके में पड़ते हैं। स्कूल जाने के क्रम में ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और अपने परिवार से छुपाए रखा। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते का खुलासा हो गया और परिवार के सभी मेंबर्स उनकी लव स्टोरी के बारे में जान गए। इसके बावजूद उन्हें कोई एतराज नहीं हुआ और दोनों के परिवार ने एक दूसरे को एक्सेप्ट कर लिया।

 

 

अपने परिवार के वचन को किया पूरा

अजिंक्य रहाणे की फैमिली उनके क्रिकेट के प्रति खेल को काफी पसंद करते थे और वह चाहते थे कि पहले वह अपने क्रिकेट पर ध्यान दें। शादी करने से पहले उन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ क्रिकेट को समय दिया और फिर सफलतापूर्वक टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया। भारत के लिए मैच खेलने के बाद ही उन्होंने अपनी बचपन की प्यारी राधिका के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी 26 नवंबर 2014 को मुंबई में हुई थी, जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:

जब दिग्गज क्रिकेटर ने कमल हासन की एक्स वाइफ को छोड़ बीजनेसवूमेन से रचाई शादी!

हसीन जहां का नया अवतार, पीली साड़ी में ढाया कहर, देखें वायरल तस्वीरें

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स