ऋषभ पंत ने क्यों बदल दी डेट ऑफ बर्थ की तारीख, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं 4 अक्टूबर 1997 को नहीं बल्कि 5 जनवरी 2023 को पैदा हुआ

भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत यूं तो 25 साल के हैं, लेकिन सोशल मीडिया के अनुसार उनकी उम्र केवल 5 महीने है, आइए हम आपको बताते हैं क्यों?

Deepali Virk | Published : Jun 29, 2023 3:03 AM IST / Updated: Jun 29 2023, 09:45 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। जिसमें उनका बच पाना बहुत मुश्किल था। लेकिन देहरादून और मुंबई में डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मौत के मुंह से बचा लिया और मानो उनका पुनर्जन्म हुआ। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने अपनी डेट ऑफ बर्थ भी चेंज कर दी और इसे 5 जनवरी 2023 कर दिया। जबकि उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर अपनी बर्थ डेट चेंज करने के बाद अभी पंत केवल 5 महीने के हैं। उनके इस फैसले ने फैंस को काफी हैरान किया और अब यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ऋषभ पंत का हुआ पुनर्जन्म !

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अपडेट किया और दूसरी डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 2023 लिखी। दरअसल, इसी दिन उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा था और उन्हें देहरादून के अस्पताल से मुंबई एयर लिफ्ट किया गया था। इसके बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी में कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा था। ऐसे में ऋषभ पंत के लिए यह किसी पुनर्जन्म से कम नहीं है और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इसे अपने दूसरे जन्म के रूप में स्वीकार किया। उनका डेट ऑफ बर्थ बदलना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्रिकेट टीम में वापसी की तैयारी में ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिकवरी कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ते और उतरते नजर आ रहे थे। इसे देखकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक शायद उनकी टीम में वापसी हो सकती है। बता दें कि कार एक्सीडेंट के चलते इस साल ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे और आगामी वेस्टइंडीज सीरीज और एशिया कप में भी वह टीम में शामिल नहीं होंगे।

और पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच में शोएब अख्तर से लड़ने के लिए तैयार है वीरू पाजी, दे दी खुली चुनौती

Share this article
click me!