आईपीएल 2023: क्या आप जानते हैं कप्तान रोहित शर्मा भी ले चुके हैं हैट्रिक? जानें किन बॉलर्स ने चटकाए लगातार 3 विकेट

Published : Apr 05, 2023, 02:41 PM ISTUpdated : Apr 05, 2023, 05:58 PM IST
IPL 2023 RCB vs MI

सार

आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में कुल 18 खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रोहित शर्मा भी आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों ने तो 1 से ज्यादा बार हैट्रिक ली है।  

IPL Hat-Tricks. आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में कुल 18 खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रोहित शर्मा भी आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों ने तो 1 से ज्यादा बार हैट्रिक ली है। यह हैं टॉप 5 हैट्रिक बनाने वाले गेंदबाज।

3 बार हैट्रिक ले चुके अमित मिश्रा

आईपीएल में एक बार नहीं तीन बार हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी का नाम अमित मिश्रा है। इस शानदार लेग स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से कई मैच जिताए हैं और वे आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का अनोखा रिकार्ड बना चुके हैं।

2 बार युवराज सिंह ने ली हैट्रिक

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम 2 बार हैट्रिक लेने का रिकार्ड दर्ज है। 2009 में युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहली हैट्रिक बनाई थी। इसके बाद 2009 में ही डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ युवराज सिंह ने दूसरी बार हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया।

1 हैट्रिक रोहित शर्मा के नाम है

आपने शायद ही कभी रोहित शर्मा को गेंदबाजी करते देखा होगा लेकिन आईपीएल में रोहित शर्मा ने न सिर्फ गेंदबाजी की बल्कि हैट्रिक भी ली है। यह साल 2009 की बात है और वे डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते थे, तब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार हैट्रिक ली थी।

प्रवीण तांबे के नाम 1 हैट्रिक

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए प्रवीण तांबे ने हैट्रिक ली थी। यह 2014 का वक्त था और राजस्थान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही थी। उस मैच में तांबे की हैट्रिक ने राजस्थान को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

युजवेंद्र चहल ने पिछले सीजन में किया धमाल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले सीजन में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था। तब राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए यूजी चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को लगातार तीन गेंदों पर चलता किया था।

यह भी पढ़ें

आईपीएल 2023: साईं सुदर्शन की सधी हुई बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने दूसरी बार हराया

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?