Watch Video: घुटने के बल बैठकर बटलर की प्यारी बिटिया को चहल ने डेट के लिए मनाया, गब्बर बोले- 'मां का लाडला बिगड़ गया'

Published : Apr 21, 2023, 01:06 PM IST
IPL 2023 RR

सार

आईपीएल 2023 का 16वां सीजन (IPL 2023) पूरे शबाब पर है और टीमें खेल के साथ खूब इन्जॉय भी कर रही हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

IPL 2023 Rajasthan Royals. आईपीएल 2023 का 16वां सीजन (IPL 2023) पूरे शबाब पर है और टीमें खेल के साथ खूब इन्जॉय भी कर रही हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर अपनी प्यारी बेटी को गोद में उठाए हैं जबकि युजी चहल फूल देकर प्यारी बिटिया को डेट के लिए मना रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

IPL 2023: युजी चहल का दिलफेंक अंदाज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर अपनी प्यारी सी बेटी को गोद में लिए हैं। तभी युजी चहल वहां आते हैं और एक हाथ में टेडी वियर और दूसरे हाथ में फूल होता है। वे कहते हैं कि जबसे तुम्हें देखा है दिल धक-धक करने लगा है। इस पर जोस बटलर कहते हैं कि थोड़ा तेज बोलो। फिर चहल घुटने के बल बैठकर उनकी बेटी को डेट पर ले जाने की मिन्नत करने लगते हैं। इस पर बटलर का जवाब होता है कि ठीक है। वह जरूर जाएंगी।

 

 

IPL 2023: शिखर धवन ने कहा मां का लाडला बिगड़ गया

इस वीडियो को लाइक करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कमेंट किया कि मेरा शक सही निकला और अब ये...मां का लाडला बिगड़ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हर बार युजी चहल जोस फील करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि युजी चहल के कंटेट की ये सुपरमेसी है, कुछ भी दिखा रहे हो और हम देख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह सब क्या देखना पड़ रहा है एडमिन। दूसरे यूजर ने कहा कि धनश्री किसी कोने में पड़ी रो रही होंगी। वहीं एक यूजर ने कहा कि मैदान के बाहर इस तरह की बांडिंग अच्छी है।

 

 

जोस बटलर की बेटी का जन्मदिन

राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर की बेटी का बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पूरी रॉयल्स फैमिली साथ रही। बटलर की वाइफ और उनकी बेटियां भी काफी खुश नजर आईं।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: बस एक गलती... और ये 5 कैप्टन धो बैठेंगे कप्तानी से हाथ, सबको मिल चुका है अल्टीमेटम- 6 PHOTOS

PREV

Recommended Stories

IND vs SA: दूसरे टी20i में भारत की हार के 5 सबसे बड़े विलेन
IND vs SA 2nd T20i: न्यू चंडीगढ़ में टीम इंडिया की करारी हार, तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी गई बेकार