IPL 2023 क्वालीफायर-2 मैच: जानें मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का गणित, नॉक आउट में किसका रिकॉर्ड है तगड़ा

Published : May 26, 2023, 02:32 PM ISTUpdated : May 26, 2023, 04:04 PM IST
IPL 2023 Qualifier 2 MI vs GT

सार

आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 मैच: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार, 26 मई 2023 को होने वाला है। ऐसे में मैच से पहले जाने संभावित प्लेइंग इलेवन, मौसम अपडेट और पिच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। बस लीग के आखिरी के दो मुकाबले बचे हैं, जो सुपर एंटरटेनिंग होने वाले हैं। शुक्रवार, 26 मई 2023 को आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा और उसके बाद 28 मई को फाइनल मुकाबला होगा। आज होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस में से जो टीम जीतती है वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि मुंबई और गुजरात में किसका पलड़ा ज्यादा भारी लग रहा है।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस head-to-head रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है उसे दो मुकाबलों में जीत मिली है, तो वहीं गुजरात टाइटंस ने एक मैच जीता है। हालांकि, इस सीजन गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस की तुलना में ज्यादा मैच जीते हैं। उसे 15 में से 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि मुंबई इंडियंस 14 में से केवल 8 मैच ही जीत पाई है।

आईपीएल 2023 GT vs MI, क्वालीफायर-2 पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक ये स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहा है। हालांकि, नई गेंद से गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल जरूर रहा है। यहां बल्लेबाजी करने के लिए औसत स्कोर 168-170 के बीच रहा है।

आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 मैच- मौसम अपडेट

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में अगर मौसम की बात की जाए तो बारिश होने के चांसेस ना के बराबर हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम के खराब होने की संभावना बहुत कम है।

GT vs MI संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (wk), हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस (MI)

ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा (c), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

और पढ़ें- नोट कर लें भारतीय क्रिकेट टीम का अपकमिंग शेड्यूल, IPL 2023 के बाद भी है कई रोमांचक सीरीज

PREV

Recommended Stories

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Streaming: ₹49 में मिलेगा पूरा मैच! लेकिन ये शर्त जरूर जान लें
Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच