8 करोड़ी खिलाड़ी ने डुबोई मुंबई इंडियंस की लुटाई, 6 बॉल में लुटा दिए 27 रन

Published : May 04, 2023, 08:40 AM ISTUpdated : May 04, 2023, 08:43 AM IST
jofra Archana IPL 2023

सार

Jofra Archer most expensive over: आईपीएल 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में एमआई प्लेयर जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में अपने सबसे महंगे ओवर में 27 रन दिए।

स्पोर्ट्स डेस्क: किसी भी गेंदबाज के लिए उसकी रन देने की इकॉनामी और विकेट लेने की क्षमता सबसे ज्यादा जरूरी होती है। हर बॉलर चाहता है कि वह कम से कम रन देकर ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाए। लेकिन बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक जोफ्रा आर्चर ने एक ओवर में 27 रन दे दिए, जो उनके करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

जोफ्रा आर्चर ने डुबोई मुंबई इंडियंस की लुटिया

पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में बॉलिंग करने आए जोफ्रा आर्चर ने पीबीकेएस बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन को रनों की बारिश कर दी। लिविंगस्टन ने उन्हें पहले लगातार तीन छक्के जड़े। फिर जोफ्रा आर्चर ने बल्लेबाज को 1 रन दिया, इसके बाद एक वाइड बॉल की जो बाउंड्री पार चली गई और चौका हो गया, तो खिलाड़ी को 5 रन मिले। इसके बाद आर्चर ने 2 रन और दिए और कुल मिलाकर 1 ओवर में 27 रन उन्होंने पंजाब किंग्स को दिए।

जोफ्रा आर्चर का IPL करियर

जोफ्रा आर्चर ने इस साल के आईपीएल में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले हैं और सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ 46वें मैच में भी उन्होंने कुल 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 56 रन दिए। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन इंजरी के चलते वह आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इस साल 8 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए आर्चर ने अभी तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं किया। जोफ्रा आर्चर के अब तक के आईपीएल करियर में उन्होंने 39 मैचों में 48 चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाना है।

ऐसा रहा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच

आईपीएल 2023 में बुधवार को हुए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। जिसमें पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस को दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें ईशान किशन ने 75 और सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा गोल्डन का शिकार हो गए। प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने अब तक नौ मैचों में 5 में जीत दर्ज की है और वो 6वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स 10 में से पांच मैच जीतकर सातवें नंबर पर है।

और पढ़ें- IPL 2023 MI vs pbks: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुई एक और बड़ी उपाधि, मुंबई इंडियंस के लिए लगाई मैच की "डबल सेंचुरी"

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच