IPL 2023 MI vs pbks: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुई एक और बड़ी उपाधि, मुंबई इंडियंस के लिए लगाई मैच की "डबल सेंचुरी"

Published : May 04, 2023, 07:43 AM ISTUpdated : May 04, 2023, 07:45 AM IST
Rohit Sharma played 200th matches for Mumbai Indians

सार

Rohit Sharma 200th matches for Mumbai Indians: बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। इस मैच में रोहित शर्मा के नाम एक और उपाधि दर्ज हुई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग एक इस सीजन में हर दिन धमाकेदार मैच हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच देखने को मिला, जिसमें रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया और मुंबई इंडियंस के लिए 200वां मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कैरेबियन प्लेयर किरॉन पोलार्ड है जिन्होंने एमआई के लिए अब तक 211 मैच खेले हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ तय किया लंबा सफर

रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे और 2013 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की और ऐसा करने वाले वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पांच ट्रॉफी किसी टीम को जिताई हो। 3 मई 2023 को उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया और टीम के लिए 200वां मैच खेला। रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 235 आईपीएल मैच में 6063 रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 200 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5,166 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 109* है। मुंबई इंडियंस में शामिल होने से पहले, रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। डेक्कन चार्जेज के लिए खेले गए 45 मैचों में उन्होंने 1170 रन बनाए हैं।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच

आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले की बात की जाए तो इसमें पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जिसमें लियाम लिविंगस्टन ने नाबाद 82 और जितेश शर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली। इससे पहले शिखर धवन ने भी 20 बॉल में 30 रन बनाए। वहीं, दूसरी ओर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 41 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी 66 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें-परफेक्ट फैमिली मैन हैं हार्दिक पांड्या, देखें उनकी 12 फोटो

PREV

Recommended Stories

लखनऊ: भारत-साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने से BCCI पर उठे सवाल, ठंड में क्यों चुना कोहरे वाला वेन्यू
IND vs SA: लखनऊ में धुंध के चलते चौथा T20i रद्द, टॉस भी नहीं हो पाया संभव