मोहम्मद शमी को गिरफ्तार करवाने पर तुली उनकी वाइफ, अरेस्ट वारंट के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Published : May 03, 2023, 10:33 AM IST
Mohammed shami order to pay alimony to wife

सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वाइफ ने शमी खिलाफ पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक सेशन कोर्ट ने द्वारा अरेस्ट वारंट पर स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Mohammed Shami's Wife. क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ ने शमी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की सेशंस कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट पर रोक लगा दिया था। इसके खिलाफ शमी की पत्नी अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा पहुंची हैं। इससे पहले वे कोलकाता हाईकोर्ट में अपील कर चुकी हैं, जहां उन्होंने अरेस्ट वारंट पर रोक लगाने के खिलाफ याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

शमी की वाइफ को क्यों जाना पड़ा सुप्रीम कोर्ट

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ ने अपने वकील दीपक प्रकाश के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इनके वकीलों नचिकेता वाजपेयी और दिव्यांगना वाजपेयी ने शमी पर आरोप लगाया है कि शमी अपनी वाइफ से हमेशा दहेज की डिमांड करते हैं। साथ ही कई महिलाओं के साथ उनके अवैध संबंध हैं। शमी पर इसी तरह के कई गंभीर आरोप उनकी पत्नी ने लगाए हैं। याचिका के अनुसार शमी के खिलाफ अगस्त 2019 में अलीपोर के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया था।

मोहम्मद शमी ने अरेस्ट वारंट को किया था चैलेंज

याचिका में कहा गया है कि अगस्त 2019 में जारी अरेस्ट वारंट के खिलाफ शमी ने सितंबर 2019 में सेशन कोर्ट में याचिका दायर की, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर जारी किया गया। इसी तरह से शमी की पत्नी ने भी कलकत्ता हाईकोर्ट का रूख किया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राहत पाने के लिए याचिका दायर की है। शमी की वाइफ ने याचिका में यह बात भी कही है कि किसी सेलीब्रिटी को कानून में विशेष छूट का प्रावधान नहीं है। पिछले 4 साल से इस मामले में बहुत धीमी प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें

थप्पड़ कांड से लेकर धोनी के अंपायर से भिड़ने तक, ये है IPL की 7 सबसे यादगार लड़ाई

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच