LSG कैंप में अर्जुन तेंदुलकर अपने 1220 ग्राम के भारी बल्ले को लेकर चर्चा में हैं, जिससे ऋषभ पंत भी हैरान थे। पिता सचिन की तरह, अर्जुन 1200 ग्राम से कम वजन का बल्ला इस्तेमाल नहीं करते। मुंबई से लखनऊ आने के बाद यह उनके लिए एक नई शुरुआत है।

IPL 2026 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कैंप में अर्जुन तेंदुलकर छाए हुए हैं। प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन जिस बल्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका वजन जानकर ऋषभ पंत भी हैरान रह गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रैक्टिस के दौरान जब पंत ने अर्जुन के बल्ले के बारे में पूछा, तो पूरी बात सामने आई। आजकल जहां ज्यादातर क्रिकेटर हल्के बल्ले पसंद करते हैं, वहीं अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्जुन ने बताया कि उनके बल्ले का वजन 1220 ग्राम है। उन्होंने पंत से कहा, 'इसे बस छूने से ही गेंद दूर चली जाएगी।' अर्जुन ने यह भी साफ किया कि वह 1200 ग्राम से कम वजन का बल्ला इस्तेमाल नहीं करते। आपको बता दें कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने पूरे करियर में 1310-1315 ग्राम वजन के बल्ले से खेलते थे, जो दुनिया के सबसे भारी बल्लों में से एक था। माना जाता है कि एक ही वजन का बल्ला इस्तेमाल करने से टाइमिंग और प्लेसमेंट में मदद मिलती है।

View post on Instagram

शादी के फौरन बाद मैदान पर

ऋषभ पंत इस बात से भी काफी इम्प्रेस हुए कि अर्जुन इसी महीने शादी करने के फौरन बाद ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए। 26 साल के इस ऑलराउंडर से टीम मैनेजमेंट को इस सीजन में काफी उम्मीदें हैं। मुंबई इंडियंस से लखनऊ आने के बाद यह अर्जुन के लिए एक नई शुरुआत है। अर्जुन ने अब तक सिर्फ 5 IPL मैच खेले हैं और इस बार वह एकाना स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।