Nita ambani saree look: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में अंबानी परिवार का खास अंदाज देखने को मिला। आइवरी गोल्ड सिल्क साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल लुक और टील लहंगे में श्लोका मेहता ने महफिल लूट ली।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में सितारों से सजी महफिल दिखाई दी। 5 मार्च को क्रिकेटर ने मुंबई में शादी की, जिसमें बॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट जगत और देश के प्रतिष्ठित परिवार शामिल हुए। इन सबकी चमक के बीच नीता अंबानी का खास अंदाज देखने लायक था। भव्य समारोह में मौजूद मेहमानों के बीच अंबानी परिवार ने सबका ध्यान खींचा। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ शादी में पहुंचे। साथ में बेटे आकाश अंबानी और पत्नी श्लोक भी नजर आए। नीता अंबानी का सिग्नेचर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया। आइए जानते हैं कि नीता अंबानी ने खास मौके पर किस तरीके के परिधान से खुद को स जाया।

आइवरी गोल्ड सिल्क साड़ी में सजी नीता अंबानी

नीता अंबानी ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में हैवी एंब्रॉयडरी वर्क वाली आइवरी गोल्ड सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी के साथ हैवी नेकलेस उनके ओवरऑल लुक को खास बना रहा था। साड़ी में महीन गोल्डन धागों की कारीगरी की गई थी, जो इसे बेहद आकर्षक थी। नीता अंबानी का लुक सिंपल लगाते हुए भी खास लग रहा था।

हाथीदांत रंग साड़ी में सुनहरे फूलों के डिजाइन बने हुए थे। चमकदार सिल्क का कपड़ा साड़ी को रॉयल बना रहा था। साड़ी के किनारे पर सुनहरे जरी का चौड़ा बॉर्डर भी था, जिसमें लाल रंग की नक्काशी की गई थी। साड़ी के पल्लू में शानदार बुनाई की गई थी, जो कि रेशम की कारीगरी को उजागर करती है। नीता अंबानी का मैचिंग बाजूबंद ब्लाउज भी काफी खास था, जिसमे जरी धारियां बनी हुई थीं। ब्लाउज ने साड़ी की क्लासिक सुंदरता को निखारा और बैलेंस भी किया।

और पढ़ें: तेंदुलकर खानदान की बहू पर भारी पड़ीं सास! अंजलि के 'रॉयल लुक' ने सानिया चंडोक के मॉडर्न अवतार को दी मात

View post on Instagram
 

बहू श्लोका मेहता ने भी लूटी महफिल

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मैचिंग आइवरी और टील रंग के आउटफिट से खुद को सजाया। श्लोका मेहता ने अपनी  साड़ियों और सूट से हटकर टील रंग के शेड्स से सजे मल्टीकलर लहंगे से लुक पूरा किया।

 और पढ़ें: पिंक साड़ी और हैवी जूलरी में Anjali Tendulkar दिखीं बेहद ग्रेसफुल, शादी में लूटी महफिल