आईपीएल में होगा ऐसी ग्लैमरस हसीना का दीदार, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी हुआ प्यार में गिरफ्तार- 5 PHOTOS

Published : Mar 13, 2023, 06:15 AM IST

Tim David-Stephanie Kershaw. आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। इस खिलाड़ी ने हाल ही में हॉकी प्लेयर स्टेफनी करशॉ से शादी कर ली है। तस्वीरों में देखें कैसी है इस स्टार खिलाड़ी की गॉर्जियस वाइफ। 

PREV
15
आईपीएल में रहेगा विदेशी वाइव्स का जलवा

आईपीएल 2023 में कई विदेशी खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स और वाइव्स के साथ भारत आएंगे और स्टेडियम में फैंस की निगाहें इनकी तरफ रहेंगी। इन्हीं में से एक होंगी मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर टिम डेविड की वाइफ स्टेफनी करशॉ।
 

25
स्टेफनी के प्यार में गिरफ्तार टिम डेविड

टिम डेविड मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और पिछले सीजन में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं डेविड की वाइफ शानदार हॉकी प्लेयर हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेलती हैं। दोनों में पहले प्यार हुआ और फिर शादी हुई।
 

35
कौन हैं स्टेफनी करशॉ

स्टेफनी करशॉ का जन्म ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविल में 1995 में हुआ। स्टेफनी अपने पति टिम डेविड से 1 साल बड़ी हैं। महज 4 साल की उम्र से ही स्टेफनी ने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। 2013 में वे ब्रिसबेन पहुंची और इंटरनेशनल हॉकी टीम में डेब्यू किया।

45
2015 में खेला पहला हॉकी मैच

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टेफनी ने 2015 में पहला हॉकी मैच खेला था और अभी तक वे कुल 89 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्टेफनी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शामिल रह चुकी हैं।

55
दो साल तक टिम डेविड के साथ डेट

स्टेफनी और टिम डेविड ने शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। स्टेफनी कई बार आईपीएल मैचों के दौरान भी दिख चुकी हैं। वैसे ज्यादातर समय तक हॉकी मैच और अपने दौरों में ही व्यस्त रहती हैं लेकिन समय मिलते ही वे डेविड के साथ हैं।

यह भी पढ़ें

आखिर विराट कोहली के लॉकेट में क्या है? बड़ी पारियां खेलने के बाद चूमना बना आदत, किसके साथ कनेक्शन-5 PHOTOS
 

Recommended Stories