IPL 2023 Performers: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' जानें किन 5 खिलाड़ियों ने क्रिकेट फैंस को किया मायूस

Published : May 29, 2023, 05:27 PM IST

IPL 2023 Performers. इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोलने वाला साबित हुआ। वहीं, कई खिलाड़ियों के लिए यह सीजन भूलने वाला बन गया। आईपीएल 2023 में किन 5 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को मायूस कर दिया।

PREV
15

IPL 2023 Worst Performers: हैरी ब्रुक

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था और उन्होंने आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़कर अपनी उपयोगिता भी सिद्ध की लेकिन बाद में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। शतक जमाने के बाद भी हैरी ब्रुक 11 मैच खेलकर 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

25

IPL 2023 Worst Performers: दिनेश कार्तिक

आईपीएल के पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर सामने आए थे और इसी वजह से उन्हें टी20 विश्वकप में भी शामिल किया गया था। लेकिन आईपीएल का 16वां सीजन दिनेश कार्तिक के लिए बुरा स्वप्न बन गया। दिनेश कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए। कार्तिक 17 बार डक पर आउट हो चुके हैं।

35

IPL 2023 Worst Performers: अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर हर हाल में अपना पहला सीजन भूलना चाहेंगे। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने 1 ओवर में 31 रन खर्च कर दिए। वे मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज भी बन गए।

45

IPL 2023 Worst Performers: पीयूष चावला

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पीयूष चावला के नाम एक खराब उपलब्धि भी जुड़ गई है। चावला ने बीच के ओवर्स में विकेट जरूर चटकाए लेकिन सबसे ज्यादा छक्के भी उन्हीं की गेंद पर पड़े। पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के पहले ऐसे गेंदबाज बने जिनकी गेंदों पर 200 छक्के पड़े हैं।

55

IPL 2023 Worst Performers: यश दयाल

आईपीएल 2023 का जब भी जिक्र होगा तो रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की चर्चा जरूर होगी। रिकूं सिंह ने यह छक्के गुजरात टाइटंस के यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़ दिए। इसके बाद यश दयाल को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। यश दयाल हर हाल में यह सीजन भूलना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2023 Final GT vs CSK: किस तरह से रंगीले अंदाज में हुआ गुजरात टाइटंस का वेलकम- देखें यह वीडियो

Recommended Stories