IPL 2024 MI Vs SRH: सूर्य कुमार यादव की आतिशी बल्लेबाजी ने मुंबई को जीत दिलाई, 51 गेंदों में बनाए नाबाद 102 रन

Published : May 07, 2024, 12:24 AM IST
surya kumar yadav

सार

इस मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। लगातार चार हार के बाद मुंबई ने जीत का स्वाद चखा।

IPL 2024 MI Vs SRH: आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। लगातार चार हार के बाद मुंबई ने जीत का स्वाद चखा। इस सीजन में मुंबई की यह चौथी जीत थी। हैदराबाद को सात विकेट से मुंबई ने हराया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाया। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 30 गेंद खेलकर 48 रन बनाए। इसमें एक सिक्सर और सात चौक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने 11 रन बनाए तो मयंक अग्रवाल ने 5 रन का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी 20 रन तो मार्को जेनसेन ने 17 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने महज 2 रन बनाया। शाहबाज अहमद ने 19 तो अब्दुल समद ने 3 रन बनाया। पैट कमिंस ने आखिरी ओवर्स में 35 रन तेजी से बनाए। सनवीर सिंह ने 8 रन बनाया। हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए तो अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमरात ने 1-1 विकेट लिया।

शुरूआत में डगमगाई मुंबई लेकिन सूर्य कुमार यादव ने संभाला

हैदराबाद से मिले जीत के लक्ष्य को पाने के लिए उतरी मुंबई की टीम शुरूआत में तो अपने फैंस को नाउम्मीद कर दी लेकिन बाद में सूर्य कुमार यादव ने न केवल आस जगाई बल्कि जीत भी दिलाई। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 9 रन तो रोहित शर्मा ने 4 रन बनाया। ईशान किशन के आउट होने पर नमन धीर आए लेकिन वह 09 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। नमन के पहले दूसरे विकेट के रूप में रोहित शर्मा पैवेलियन लौट गए। हालांकि, सूर्य कुमार यादव उसके बाद अपने बल्ले से रनों की बौछार कर दी। सूर्य कुमार यादव ने नाबाद शतक लगाया। यादव ने 6 सिक्सर और 12 चौक्कों की सहायता से महज 51 गेंदों पर 102 रन बनाए। तिलक वर्मा भी नाबाद 37 रन बनाया। वह 32 गेंद खेले और छह चौक्का लगाए। मार्को जेनसेन, पैट कमिंस और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला। मुंबई ने 17.2 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 KKR Vs LSG: कोलकाता ने लखनऊ को 98 रनों से हराया, केकेआर प्वाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंची

PREV

Recommended Stories

आउट का फॉर्म नहीं आउट ऑफ रन... फेल होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
कहना पड़ेगा… मेसी से मुलाकात के बाद सचिन तेंदुलकर की X पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर तहलका