IPL 2024 schedule: आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, जानिए कब किस टीम से होगी भिड़ंत, देखें लिस्ट

Published : Feb 22, 2024, 10:03 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 10:55 AM IST
ipl

सार

आम चुनावों को देखते हुए आईपीएल को दो चरणों में कराने का फैसला किया गया है। फर्स्ट फेज में 21 मैच कराए जाने हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

IPL 2024 schedule: लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल को लेकर खुशखबरी आई है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च से आईपीएल का शुभारंभ होगा। हालांकि, आम चुनावों को देखते हुए आईपीएल को दो चरणों में कराने का फैसला किया गया है। फर्स्ट फेज में 21 मैच कराए जाने हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

आईपीएल के पहले चरण के 21 मैच 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। यह सभी 21 मैच 10 शहरों में शेड्यूल किए गए हैं। उद्घाटन मैच रात 8 बजे खेला जाएगा लेकिन अन्य सभी मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। आईपीएल में 74 मैच खेले जाने हैं लेकिन दूसरे चरण में बाकी मैच खेले जाएंगे।

पहले चरण के 21 मैचों का डिटेल...

  • चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  • पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  • कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • चेन्नई सुपर किंग्स Vs गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  • दिल्ली कैपिटल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • मुंबई इंडियंस Vs राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  • लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट