IPL 2025 All 10 Teams Captain: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान भी कर दिया है। आईए सभी के ऊपर एक नजर डालते हैं।
IPL 2025 All 10 Teams Captain: आईपीएल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआत होने में अब केवल एक हफ्ते का समय रह गया है। एक तरफ जहां पूरा देश इस समय होली के रंग में रंगा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब सभी 10 टीमों के कप्तान बन चुके हैं। इस सूची में कुछ पुराने नाम भी शामिल हैं, कई नए कैप्टन को शामिल किया गया है। सभी टीमों में से 9 टीम के कप्तान भारतीय हैं, जबकि बाकी के 1 विदेशी हैं। आईए सभी कप्तानों के ऊपर एक नजर डालते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नया कप्तान रजत पाटीदार के रूप में मिला है। वह लंबे समय से इस टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे, लेकिन इस बार वो एक कैप्टन के रूप में खेलने उतरेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नया कप्तान बनाया है। अक्षर पटेल के पास अच्छी लीडरशिप क्वालिटी है। उनके पास मैच जीताने की पूरी काबिलियत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना नया कप्तान अजिंक्य रहाणे को नियुक्त किया है। KKR ने पिछले सीजन IPL का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उस समय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे।
पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर बन चुके हैं। काफी समय पहले ही फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया था। पिछले सीजन कप्तानी में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाया।
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने नया कप्तान ऋषभ पंत को बनाया है। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को कप्तान के रूप में बनाए रखा है। पिछले सीजन उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल रहेंगे। पिछले साल भी हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गिल ही टीम की कमान संभाल रहे थे। हालांकि, टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ही रहने वाले हैं। पिछले कई सीजन से वह इसी टीम के साथ कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। संजू ने कप्तानी में अच्छा योगदान दिया है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान IPL 2025 में हार्दिक पांड्या ही रहने वाले हैं। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। अब ऐसे में इस सीजन अच्छी कप्तानी की उम्मीद टीम को होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ को दिया गया है। धोनी के जाने के बाद गायकवाड़ ही CSK की कप्तानी में नजर आ रहे हैं।