IPL 2025: राहुल पर खर्च किए 14 करोड़, DC ने इन खिलाड़ियों को खरीदा, देखें लिस्ट

Published : Nov 25, 2024, 08:32 AM ISTUpdated : Nov 25, 2024, 12:08 PM IST
KL Rahul

सार

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 नीलामी में केएल राहुल, मिशेल स्टार्क और अन्य बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। ऋषभ पंत को खरीद नहीं सके।

नई दिल्ली। सऊदी अरब के जेद्दाह में रविवार को IPL 2025 के लिए नीलामी हुई। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी से पहले डीसी ने चार मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया। अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपए, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपए, ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपए और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपए देकर टीम में बनाए रखा गया। IPL सीजन 2025 के लिए अपनी टीम बनाने के लिए DC के पास 73 करोड़ रुपए थे। उसके पास 10 फ्रैंचाइजी में तीसरा सबसे बड़ा पर्स था।

नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन बड़े खिलाड़ियों को खरीदा। DC ने ऋषभ पंत के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें खरीद नहीं पाई। DC ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा। डीसी ने तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क को खरीदने के लिए 9 करोड़ रुपए खर्च किए। टी नटराजन के लिए डीसी ने 10.75 करोड़ रुपए खर्च किए। अनकैप्ड पावरहिटर समीर रिजवी को 95 लाख रुपए में खरीदा गया।

DC ने नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा

1. मिशेल स्टार्क: 11.75 करोड़ रुपए

2. केएल राहुल: 14 करोड़ रुपए

3. हैरी ब्रूक - 6.25 करोड़ रुपए

4. जेक फ्रेजर-मैकगर्क - 9 करोड़ रुपए

5. टी नटराजन - 10.75 करोड़ रुपए

6. करुण नायर - 50 लाख रुपए

7. समीर रिजवी - 95 लाख रुपए

8. आशुतोष शर्मा - 3.8 करोड़ रुपए

9. मोहित शर्मा - 2.2 करोड़ रुपए

डीसी ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, हैरी ब्रूक, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल , मुकेश कुमार, रसिख सलाम डार, कुमार कुशाग्र, गुलबदीन नायब, लिजाद विलियम्स

यह भी पढ़ें- पंत पर बरसे 27 करोड़! LSG ने रचा इतिहास, जानें IPL नीलामी में किन्हें खरीदा

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का