पंत पर बरसे 27 करोड़! LSG ने रचा इतिहास, जानें IPL नीलामी में किन्हें खरीदा

Published : Nov 25, 2024, 06:59 AM ISTUpdated : Nov 25, 2024, 12:09 PM IST
Rishabh Pant

सार

ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं! LSG ने उन्हें ₹27 करोड़ में खरीदा, RCB और DC को पछाड़कर। क्या ये बड़ा दांव LSG के लिए काम करेगा?

IPL 2025: विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। LSG (Lucknow Super Giants) ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा। पंत को खरीदने के लिए LSG, RCB और DC के बीच होड़ लगी थी। सबसे बड़ी बोली LSG ने लगाई। LSG ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया था।

 

 

पंत के लिए LSG ने 20.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई, तब डीसी ने आरटीएम का इस्तेमाल करने की कोशिश की। हालांकि, LSG ने 27 करोड़ रुपए की अंतिम बोली लगाई। डीसी इतना आगे नहीं बढ़ सका। इससे पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नीलामी में श्रेयस अय्यर के लिए पीबीकेएस की 26.75 करोड़ रुपए की बोली को पीछे छोड़ दिया। LSG ने एडेन मार्करम, डेविड मिलर, मिशेल मार्श और अवेश खान को शामिल करके अपनी टीम को मजबूत किया है।

LSG द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

1. ऋषभ पंत- 27 करोड़ रुपए

2. एडेन मार्कराम- 2 करोड़ रुपए

3. डेविड मिलर- 7.5 करोड़ रुपए

4. मिशेल मार्श- 3.4 करोड़ रुपए

5. आवेश खान- 9.75 करोड़ रुपए

6. अब्दुल समद- 4.2 करोड़ रुपए

7. आर्यन जुयाल- 30 लाख रुपए

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

1. निकोलस पूरन

2. मयंक यादव

3. रवि बिश्नोई

4. मोहसिन खान

5. आयुष बदोनी

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज

केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डी कॉक, एश्टन टर्नर, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोहम्मद अरशद खान, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली, शिवम मावी, शमर जोसेफ, मैट हेनरी, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन उल हक, एम सिद्धार्थ

यह भी पढ़ें- IPL 2025: बटलर, रबाडा, नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने किन खिलाड़ियों को खरीदा?

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL