आईपीएल 2025 की नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने जोस बटलर और कैगिसो रबाडा जैसे स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। शुभमन गिल और राशिद खान को रिटेन किया गया।

IPL 2025: सऊदी अरब के जेद्दाह में रविवार को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी हुई। इसमें गुजरात टाइटन्स (GT) ने जोस बटलर और कैगिसो रबाडा जैसे दमदार खिलाड़ियों को खरीदा। GT ने बटलर पर 16.75 करोड़ रुपए और रबाडा पर 10.75 करोड़ रुपए खर्च किए। रबाडा के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बोली लगाई थी। GT ने 12.25 करोड़ रुपए में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खरीदा। सिराज के लिए राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

GT के लिए IPL 2024 निराशाजनक रहा था। इसके बाद भी उन्होंने शुभमन गिल को टीम में बनाए रखने का फैसला किया। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान GT के टॉप रिटेंशन हैं। मौजूदा घरेलू सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को भी टीम में बरकरार रखा गया है। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को भी टीम ने अनकैप्ड क्रिकेटर के तौर पर बरकरार रखा है।

आईपीएल 2025 की नीलामी में जीटी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

1. कगिसो रबाडा: 10.75 करोड़ रुपए

2. जोस बटलर: 15.75 करोड़ रुपए

3. मोहम्मद सिराज: 12.25 करोड़ रुपए

4. प्रसिद्ध कृष्णा - 9.50 करोड़ रुपए

5. निशांत सिंधु- 30 लाख रुपए

6. महिपाल लोमरोर - 1.7 करोड़ रुपए

7. कुमार कुशाग्र- 65 लाख रुपए

8. अनुज रावत- 30 लाख रुपए

9. मानव सुथार- 30 लाख रुपए

गुजरात टाइटन्स के पास थे 69 करोड़ रुपए

नीलामी के लिए गुजरात टाइटन्स के पास 69 करोड़ रुपए थे। नीलामी से पहले जीटी ने 120 करोड़ रुपए की कुल राशि में से 51 करोड़ रुपये पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने पर खर्च किए थे। राशिद खान को 18 करोड़ रुपए, शुभमन गिल को 16.50 करोड़ रुपए, साई सुदर्शन को 8.50 करोड़ रुपए, राहुल तेवतिया को 4 करोड़ रुपए और शाहरुख खान को 4 करोड़ रुपए मिले।

जीटी ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

बीआर शरथ, अभिनव मनोहर, संदीप वारियर, गुरनूर बराड़, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर , रिद्धिमान साहा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन

यह भी पढ़ें- पंत पर बरसे 27 करोड़! LSG ने रचा इतिहास, जानें IPL नीलामी में किन्हें खरीदा