CSK vs MI: चेपॉक में चेन्नई और मुंबई की टक्कर से पहले सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, फैंस का मजेदार पोस्ट देख नहीं रुकेगी हंसी

Published : Mar 23, 2025, 04:07 PM IST
csk vs mi ipl 2025

सार

CSK vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। मैच से पहले सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है। 

CSK vs MI IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज बड़ा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस ब्लॉकबस्टर मैच का गवाह चेपॉक स्टेडियम बनने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों की फौज भरी हुई है, जो अपने दम पर मुकाबले का रुख मोड़ना जानते हैं। एक तरफ जहां चेन्नई में एमएस धोनी, जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ी हैं, तो वहीं दूसरी ओर मुंबई में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट की धार है।

सीएसके और एमआई मुकाबले से पहले मीम्स की बाढ़

CSK और MI के मुकाबले को लेकर फैंस के बीच में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। जहां भी दोनों टीमें खेलने के लिए जाती है, वहां उनके अपने फैंस भारी संख्या में पहुंच जाते हैं। यदि चेन्नई में मुकाबला हो तो चारों तरफ पीला रंग दिखाई देता है। वहीं, जब मुंबई में इंडियंस खेलने उतरते हैं, तो पूरा स्टेडियम नीला समंदर जैसा दिखने लगता है। IPL 2025 में दोनों टीमों के पहले मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा जोर-शोर से हो रहे हैं। फैंस मीम्स बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने में लगे हैं। लिए कुछ मीम्स पर एक नजर डालते हैं।

चेन्नई में आज नजर आएंगे एक से बढ़कर एक धुरंधर

एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से छक्कों की बरसात करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके अलावा चेन्नई की टीम में शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉन्वे, सैम करन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस में हिटमैन रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकल्टन हैं। ऐसे नहीं आज मैदान पर जमकर शोर मचने वाला है। दोनों के पास ऑलराउंडर की भी भरमार है। सीएसके और एमआई की टीम 10 मुकाबले में आमने सामने हुई है, तो उसमें 6 चेन्नई ने और 4 मुंबई ने अपने नाम किए हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA, 2nd T20I: क्या मोहाली में फिर चमकेगा भारत? देखें संभावित प्लेइंग 11 और रिकॉर्ड्स
रोहित-कोहली के फ्यूचर पर BCCI की नई प्लानिंग, 22 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला