IPL 2025, Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match, DC vs MI Live: आईपीएल 2025 के 29 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया है। 206 रनों का पीछा करती हुई पूरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर की 89 रनों की पारी बेकार गई। 19वें ओवर में 3 बल्लेबाज रन आउट हुए, जिसमें आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा का विकेट शामिल थे। कर्ण शर्मा ने गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। मिचेल सैंतनर को भी 2 विकेट मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली।

11:29 PM (IST) Apr 13
आईपीएल 2025 के 29 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया है। 206 रनों का पीछा करती हुई पूरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर की 89 रनों की पारी बेकार गई। 19वें ओवर में 3 बल्लेबाज रन आउट हुए, जिसमें आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा का विकेट शामिल थे। कर्ण शर्मा ने गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। मिचेल सैंतनर को भी 2 विकेट मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली।
11:14 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का सातवां विकेट 179 रन के स्कोर पर गिर चुका है। विप्रज निगम 15 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.4 ओवर में 180/7 है।
10:58 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का छठा विकेट 160 रन के स्कोर पर गिर चुका है। केएल राहुल 15 रन बनाकर कर्ण शर्मा के तीसरे शिकार बने हैं। कर्ण की गेंद पर ही उन्हें ही वो कैच दे बैठे। टीम का स्कोर 15.3 ओवर में 160/6 है।
10:48 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का पांचवां विकेट 145 रन के स्कोर पर गिर चुका है। ट्रिस्टन स्तब्स 1 रन बनाकर कर्ण शर्मा के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हुए।
10:43 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का दूसरा विकेट 144 रन के स्कोर पर गिर चुका है। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के पहले शिकार बने हैं। जस्सी की गेंद उन्हें समझ नहीं आई और अपना विकेट गंवा दिया।
10:37 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का तीसरा विकेट 135 रन के स्कोर पर गिर चुका है। करुण नायर 89 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के पहले शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हुए।
10:30 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का दूसरा विकेट 119 रन के स्कोर पर गिर चुका है। अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर कर्ण शर्मा के पहले शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हुए।
10:04 PM (IST) Apr 13
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली के खिलाड़ी करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक जमा दिया है। जसप्रीत बुमराह के ओवर में उन्होंने 2 छक्के भी मारे। इस सीजन के पहले मैच में ही उन्होंने हाफ सेंचुरी मारी है।
09:59 PM (IST) Apr 13
206 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।
09:22 PM (IST) Apr 13
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। उनके अलावा रायन रिकलटन 41, सूर्यकुमार यादव 40, रोहित शर्मा ने 18 रन बनाए। अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर जबरदस्त फिनिश किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट झटके, जबकि 1 मुकेश कुमार ने चटकाए। दिल्ली को जीत के लिए 120 गेंदों में 206 रन बनाने होंगे।
09:17 PM (IST) Apr 13
दिल्ली ने मुंबई को पांचवां झटका 200 रन के स्कोर पर दे दिया है। तिलक वर्मा 59 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 19.4 ओवर 200/5 है।
08:47 PM (IST) Apr 13
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। क्रीज पर तिलक वर्मा 19 गेंदों में 38 रन बनाकर मौजूद हैं, उनका साथ देने नमन धीर आए हैं। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने जाल बिछाया है। कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए हैं।
08:43 PM (IST) Apr 13
दिल्ली ने मुंबई को चौथा झटका 138 रन के स्कोर पर दे दिया है। हार्दिक पांडया 2 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.1 ओवर 138/4 है। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने वापसी करवा दी है।
08:40 PM (IST) Apr 13
दिल्ली ने मुंबई को तीसरा झटका 135 रन के स्कोर पर दे दिया है। सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 13.1 ओवर 135/3 है।
08:20 PM (IST) Apr 13
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है। 10 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 19 और तिलक वर्मा 12 बनाकर मौजूद हैं।
08:10 PM (IST) Apr 13
दिल्ली ने मुंबई को दूसरा झटका 75 रन के स्कोर पर दे दिया है। रयान रिकेल्टन 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए हैं। टीम का स्कोर 7.4 ओवर 75/2 है।
07:56 PM (IST) Apr 13
दिल्ली ने मुंबई को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर LBW आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर 47/1 है।
07:46 PM (IST) Apr 13
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है। 3 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान ने 39 रन है। क्रीज पर रयान रिकेल्टन 22 और रोहित शर्मा 16 बनाकर मौजूद हैं।
07:04 PM (IST) Apr 13
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछला मुकाबला दिल्ली चेज करते हुए ही अपने नाम की थी। ऐसे में उनका विश्वास काफी ऊपर है।
06:43 PM (IST) Apr 13
अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों कप्तान थोड़ी देर में टॉस के लिए आएंगे। मुंबई टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होने की पूरी संभावना है, जबकि दिल्ली की टीम सेम टीम के साथ उतरने को देखेगी।
03:59 PM (IST) Apr 13
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: विग्नेश पुथुर, कार्बीन बॉश, राज अंगद बाबा, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू
03:58 PM (IST) Apr 13
रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोहित शर्मा, कार्बीन बॉश, राज अंगद बाबा, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू
03:58 PM (IST) Apr 13
जैक फ्रेजर मैकग्रक, फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टबस, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, आशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: मोहित शर्मा, समीर रिजवी, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डेवोन फरेरिया।
03:58 PM (IST) Apr 13
जैक फ्रेजर मैकग्रक, फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टबस, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा/टी नटराजन।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डेवोन फरेरिया।
03:57 PM (IST) Apr 13
दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो पिछले 10 में से 4 DC और 6 MI ने अपने नाम किए हैं। वहीं, पिछले 5 मैचों में दिल्ली एक भी नहीं हारी है, जबकि मुंबई को 5 में 1 जीत मिली है। पिछले सीजन दो बार दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, जिसमें दोनों बड़े स्कोर वाले मैच थे। दोनों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। ऐसे में एक बार फिर से आज मैदान पर चौके और छक्के की बरसात होने की संभावना है।
03:56 PM (IST) Apr 13
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में हुए कुल 90 मैचों पर नजर डालें, तो यहां रनों की बरसात देखने को मिली है। वहीं, कुछ मुकाबलों में गेंदबाजों का जलवा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 46 और चेज करने वाली टीमों को 51 प्रतिशत जीत मिली है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 और दूसरी का 152 रहा है। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर 266 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने ही बनाए थे। पिछले 10 मैचों में तेज गेंदबाजों ने 39 और स्पिन ने 31 विकेट चटकाए हैं।
03:54 PM (IST) Apr 13
इस सीजन पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली में खेलने उतरेगी। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली DC ने अब तक दमदार खेल दिखाया है। टीम ने सभी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया है। टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर हैं, जो अकेले मैच जीतवाने की काबिलियत रखते हैं।
03:51 PM (IST) Apr 13
नमस्कार, आज आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक की अगुवाई वाली मुंबई अब तक 5 में 4 मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में टीम की नजरें जीतकर वापसी करने पर होंगी। वहीं, अक्षर पटेल की दिल्ली जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी।