Published : Apr 07, 2025, 03:58 PM ISTUpdated : Apr 07, 2025, 11:47 PM IST

MI vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने मुंबई को उनके घर में रौंदा, 12 रनों से जीता मुकाबला, तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

सार

IPL 2025 MI vs RCB Preview, Indian Premier League Hindi: नमस्कार, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। 222 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु ने दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा के बाद रायन रिकेलटन 17 बनाकर जोश हेजलवुड के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है।

MI vs RCB

11:45 PM (IST) Apr 07

मुंबई पलटन को मिली सीजन की चौथी हार, बेंगलुरु ने 12 रनों से उनके घर में चटाई धूल

IPL 2025 MI vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराया है। 222 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 208 रन ही बना सकी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेंगलुरु के धुरंधरों ने मैच अपने नाम कर लिया।

 

Read Full Story

11:28 PM (IST) Apr 07

बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हराया

आईपीएल 2025 के 20 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया है। 10 साल बाद मुंबई को वानखेड़े में बेंगलुरु ने मात दी है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया। 

11:20 PM (IST) Apr 07

मुंबई का आठवां विकेट गिरा

 

222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 203 रन के स्कोर पर टीम का आठवां  विकेट गिर चुका है। दीपक चाहर बिना खाता खोले कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 203/8 है।

11:18 PM (IST) Apr 07

मुंबई का सातवां विकेट गिरा

222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 203 रन के स्कोर पर टीम का सातवां विकेट गिर चुका है। मिचेल सैन्टनर 7 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 203/7 है।

11:13 PM (IST) Apr 07

मुंबई का छठा विकेट गिरा

 

222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 194 रन के स्कोर पर टीम का छठा विकेट गिर चुका है। हार्दिक पंड्या 36 रन बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 194/6 है।

11:09 PM (IST) Apr 07

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 188 रन के स्कोर पर टीम का पांचवां विकेट गिर चुका है। तिलक वर्मा 56 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 18.4 ओवर में 188/5  है।

11:03 PM (IST) Apr 07

तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

बेंगलुरु के खिलाफ तिलक वर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। मुंबई के लिए रन चेज करते हुए उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:20 PM (IST) Apr 07

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

222 रनों का पीछा करने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। 79 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। विल जैक्स 22 रन बनाकर कुणाल पंड्या के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 79/3 है। 

09:49 PM (IST) Apr 07

पहले 4 ओवर में मुंबई के दोनों ओपनर आउट

222 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु ने दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा के बाद रायन रिकेलटन 17 बनाकर जोश हेजलवुड के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है। 

09:18 PM (IST) Apr 07

बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 222 रनों लक्ष्य दिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। विराट कोहली (67) और रजत पाटीदारन (64)  ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, जितेश शर्मा ने भी 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट विग्नेश पुथुर ने चटकाए। मुंबई को जीत के लिए 120 गेंदों में 222 रन बनाने होंगे। 

09:09 PM (IST) Apr 07

RCB का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई ने बेंगलुरु को पांचवां झटका 213 रन के स्कोर पर दे दिया है। 67 रनों की लाजवाब पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 19 ओवर के बाद 213/5 है। जीतेश शर्मा 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:55 PM (IST) Apr 07

रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके बल्ले से जमकर रन निकाल रहे हैं। टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 184/3 है। 

08:43 PM (IST) Apr 07

RCB का चौथा विकेट गिरा

मुंबई ने बेंगलुरु को तीसरा झटका 144 रन के स्कोर पर दे दिया है। लियम लिविंगस्टन बिना खाता खोले कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.4 ओवर के बाद 144/3 है। रजत पाटीदार 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:40 PM (IST) Apr 07

RCB का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई ने बेंगलुरु को तीसरा झटका 143 रन के स्कोर पर दे दिया है। 67 रन बनाने के बाद विराट कोहली कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.2 ओवर के बाद 143/3 है। रजत पाटीदार 32 बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:18 PM (IST) Apr 07

9 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में RCB

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की पारी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। विराट कोहली 53 और रजत पाटीदार 3 बनाकर खेल रहे हैं। RCB-100/1, 10 ओवर।

08:15 PM (IST) Apr 07

RCB का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई ने बेंगलुरु को दूसरा झटका 95 रन के स्कोर पर दे दिया है। 37 रन बनाने के बाद देवदत्त पड्डीकल कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 9 ओवर के बाद 95/1 है। विराट कोहली अर्धशतक लगाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:13 PM (IST) Apr 07

विराट कोहली ने जड़ दिया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला गरज रहा है। उन्होंने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 

07:59 PM (IST) Apr 07

6 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में RCB

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की पारी में 6 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। विराट कोहली 36 और देवदत्त पड्डीकल 32 बनाकर खेल रहे हैं। RCB-73/1, 6 ओवर। 

07:33 PM (IST) Apr 07

पारी की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट आउट

ट्रेंट बोल्ट ने पहली ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाई है। फिल साल्ट 4 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। पहली गेंद पर चौका मारने के बाद दूसरी गेंद पर बाहर चले गए। 

07:09 PM (IST) Apr 07

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, रसिक डर सलाम, मनोज भांगड़े, जैकब बेथल, स्वप्निल सिंह, स्वस्तिक चिकारा 

 

07:08 PM (IST) Apr 07

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक्स, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, क्रॉबिन बॉश, राज अंगद बाबा, रॉबिन मींज, कोरबिन बोसच, अश्वनी कुमार 

07:03 PM (IST) Apr 07

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले चेज करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। 

06:45 PM (IST) Apr 07

प्लेयर्स बैटल में आमने-सामने ये खिलाड़ी

विराट कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह 

रन 140, गेंदें 95, विकेट लिए 5, औसत 28, स्ट्राइक रेट 147.36 

सूर्यकुमार यादव बनाम भुवनेश्वर कुमार 

रन 35, गेंदें 26, विकेट लिए 1, औसत 35, स्ट्राइक रेट 134.61 

देवदत्त पड्डीकल बनाम ट्रेंट बोल्ट 

रन 18, गेंदें 17, आउट 2 बार, औसत 9, स्ट्राइक रेट 105.88 

हार्दिक पंड्या बनाम कुणाल पंड्या 

रन 16, गेंदें 28, आउट किए 1 बार, एवरेज 9, स्ट्राइक रेट 57.14  

06:37 PM (IST) Apr 07

थोड़ी देर में होगा टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के कप्तान थोड़ी देर में टॉस के लिए उतरेंगे। वानखेड़े स्टेडियम पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ है। मौसम भी पूरी तरह साफ दिख रही है। 

04:04 PM (IST) Apr 07

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पड्डिकल, रसिक डर सलाम, मनोज भांगड़े, जैकब बेथल, स्वप्निल सिंह

 

04:03 PM (IST) Apr 07

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, रसिक डर सलाम, मनोज भांगड़े, जैकब बेथल, स्वप्निल सिंह

04:03 PM (IST) Apr 07

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी)

विल जैक्स, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोहित शर्मा, क्रॉबिन बॉश, राज अंगद बाबा, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू

04:02 PM (IST) Apr 07

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी)

रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: विग्नेश पुथुर, क्रॉबिन बॉश, राज अंगद बाबा, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू

 

04:02 PM (IST) Apr 07

जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

RCB के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2025 में पहली बार जस्सी की झलक देखने को मिलने वाली है। उनकी अनुपस्थिति में टीम की हालत नाजुक रही है। अब तक 4 मुकाबले में टीम को 3 हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बूम-बूम के आने के बाद टीम की हालात में सुधार होने की उम्मीद होगी। 

03:59 PM (IST) Apr 07

MI और RCB के बीच हेड टू हेड आंकड़े

मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेले गए पिछले 10 आईपीएल मुकाबलों की ओर रुख करें, तो दोनों टीमें 5-5 पर खड़ी हैं। इसका मतलब है, कि खेल बराबरी का रहा है। आखिरी बार जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तब MI ने RCB को 7 विकेट से हरा दिया था। वह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग देखने को मिला था, जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 198 रन बनाए थे। वहीं, एमआई के बल्लेबाजों ने 15.3 ओवर में ही इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया। दोनों टीमों की वर्तमान फॉर्म की बात करें, तो पिछले 5 मैचों में मुंबई को केवल 1 जीत मिली है, जबकि बेंगलुरु ने 5 में 3 मुकाबले जीते हैं। इस समय रजत पाटीदार की अगुवाई वाली चैलेंजर्स का पलड़ा भारी लग रहा है।

03:59 PM (IST) Apr 07

कैसी होगी वानखेड़े की पिच?

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच के मिजाज की बात करें, तो यहां बल्ले से जमकर चौके और छक्के देखने को मिलते हैं। चेज करने वाली टीमों ने इस मैदान पर 50 प्रतिशत, जबकि डिफेंड करती हुई टीमों ने 49 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 और दूसरी इनिंग का 159 रहा है। मुंबई की लाल मिट्टी वाली पिच पर उछाल मिलती है, जिसके चलते बल्ले पर गेंद अच्छे बाउंस के साथ आती है। यहां का सबसे हाइएस्ट टोटल 235 रन है, जो आरसीबी ने ही बनाए हैं। हालांकि, शुरुआत में शाम के समय समुद्र किनारे हवा रहने के चलते तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए नई गेंद से विकेट जाने की पूरी संभावना होती है। आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

03:58 PM (IST) Apr 07

आज बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई से

नमस्कार, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। रजत पटीदार की अगुवाई में बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी हुई है, जबकि हार्दिक पंड्या की पलटन की स्थिति अब तक डामाडोल रही है। हालांकि, आज के मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। 


More Trending News