PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद में मुंबई के आगे बड़ी चुनौती, क्या पंजाब के सामने टूटेगा 11 सालों का रिकॉर्ड?

Published : Jun 01, 2025, 01:00 PM IST
mumbai indians

सार

PBKS vs MI Qualifier 2: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मौदान पर मुंबई के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं। ऐसे में एक एमआई को पंजाब के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

PBKS vs MI Qualifier 2: आज आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना होगा। इस मैच में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होने वाली है, तो वो मुंबई है। इस मैच में जीत दर्ज करके हार्दिक पांड्या की टीम एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करना चाहेगी। इसके अलावा एमआई की नजरें छठे खिताब जीतने पर होंगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछले 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के हाथों मुंबई को क्वालीफायर 2 में इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 223 रन बनाए थे। जिसके लिए में टीम 171 रन पर ढेर हो गई थी। यहां पर आखिरी मुकाबला मुंबई ने साल 2014 में अपने नाम किया था। अब पिछले 11 सालों से मिल रही हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से एमआई उतरेगी।

एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी और लगातार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, बाद में टीम ने धाकड़ वापसी करते हुए लगातार मुकाबले जीतने शुरू किए और प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। एलिमिनेटर में भी मुंबई ने गुजरात को हरा दिया था। उस मुकाबले में भी एमआई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने लाजबाव फॉर्म दिखाया था। टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसके बाद गुजरात ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन, अंत के ओवरों में घातक गेंदबाजी के चलते मुंबई ने जीत दर्ज कर ली।

IPL में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े पर नजर डालें, तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर कई बार हुई है। कुल 33 बार आईपीएल में दोनों टीमों का सामना हुआ है, जिसमें मुंबई ने 17 और पंजाब ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। इस सीजन जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं थीं, तब उस समय पंजाब ने जीत दर्ज करके टॉप 2 में अपनी जगह बनाया की थी। अब देखना होगा, कि आज फाइनल का टिकट किसे मिलता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11