IPL 2025: MI VS DC कल के मैच में कौन जीता, किसने प्लेऑफ में बनाई जगह?

Published : May 22, 2025, 12:47 AM IST
Rohit Sharma

सार

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 रनों की बदौलत मुंबई ने 180 रन बनाए और दिल्ली को 121 रनों पर समेट दिया।

IPL 2025, MI VS DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल 2025 का 63वां मैच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया यह मैच एकतरफा रहा। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया और आईपीएल 2025 में अपने लिए चौथा और अंतिम प्लेऑफ स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुश्किल विकेट पर MI को शुरुआत में झटके लगे। विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा जल्द आउट होकर लौट गए। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए।

मुंबई एक छोर से लगातार विकेट खोती रही, लेकिन सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए और टीम को एक ऐसे ट्रैक पर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

दिल्ली के मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए, लेकिन चार ओवर में 48 रन खर्च कर दिए। दिल्ली को नियमित कप्तान अक्षर पटेल की कमी खली। बीमार होने के चलते वह खेल नहीं सके। 180 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह (12 रन देकर 3 विकेट) और मिशेल सेंटनर (11 रन देकर 3 विकेट) ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई।

मुंबई इंडियंस स्कोर कार्ड

रयान रिकेल्टन- 25 रन, 18 गेंद

रोहित शर्मा- 5 रन, 5 गेंद

विल जैक- 21 रन, 13 गेंद

सूर्यकुमार यादव- 73 रन, 43 गेंद

तिलक वर्मा- 27 रन, 27 गेंद

हार्दिक पंड्या- 3 रन, 6 गेंद

नमन धीर- 24 रन, 8 गेंद

गेंदबाजी

ट्रेंट बोल्ट- 1 विकेट

जसप्रित बुमरा- 3 विकेट

मिशेल सेंटनर- 3 विकेट

दीपक चाहर- 1 विकेट

विल जैक- 1 विकेट

करण शर्मा-1 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स स्कोर कार्ड

के.एल. राहुल- 11 रन, 6 गेंद

फाफ डु प्लेसिस- 6 रन, 7 गेंद

अभिषेक पोरेल- 6 रन, 9 गेंद

समीर रिजवी- 39 रन, 35 गेंद

विप्रज निगम- 20 रन, 11 गेंद

ट्रिस्टन स्टब्स- 2 रन, 4 गेंद

आशुतोष शर्मा- 18 रन, 16 गेंद

माधव तिवारी- 3 रन, 4 गेंद

दुष्मंथा चमीरा- 8 रन, 10 गेंद

कुलदीप यादव- 7 रन, 8 गेंद

मुस्तफिजुर रहमान- 0 रन, 1 गेंद

गेंदबाजी

मुकेश कुमार- 2 विकेट

दुष्मंथा चमीरा- 1 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान- 1 विकेट

विप्रज निगम- 0 विकेट

कुलदीप यादव- 1 विकेट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL