SRH vs PBKS Preview, IPL 2025 Hindi: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 245 रन बनाए थे, जिसके जवाब में 246 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 37 में 66 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का ये दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

11:23 PM (IST) Apr 12
आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 245 रन बनाए थे, जिसके जवाब में 246 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 37 में 66 रन बनाए।
10:47 PM (IST) Apr 12
246 का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों में शतक पूरा कर दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 13 ओवर में 1 विकेट पर 175 रन है।
10:22 PM (IST) Apr 12
246 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 8 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान ने 109 रन है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 66 और ट्रेविस हेड 36 रन बनाकर मौजूद हैं। जीत के लिए 72 गेंदों में 135 रनों की जरूरत है।
10:21 PM (IST) Apr 12
246 का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 7.5 ओवर में 0 विकेट पर 108 रन है।
10:10 PM (IST) Apr 12
246 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान ने 83 रन है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 49 और ट्रेविस हेड 28 बनाकर मौजूद हैं।
09:26 PM (IST) Apr 12
पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट 245 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। मार्कस स्टॉयनिस ने 20वें ओवर में शमी को लगातार 4 छक्के मारे। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। हैदराबाद को जीतने के लिए 246 रनों का पहाड़ चढ़ना होगा।
09:26 PM (IST) Apr 12
पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट 245 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। मार्कस स्टॉयनिस ने 20वें ओवर में शमी को लगातार 4 छक्के मारे। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। हैदराबाद को जीतने के लिए 246 रनों का पहाड़ चढ़ना होगा।
09:07 PM (IST) Apr 12
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना छठा विकेट 206 रन के स्कोर पर खो दिया है। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर हर्षल पटेल के चौथे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.3 ओवर में 206/6 है।
09:05 PM (IST) Apr 12
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना पांचवां विकेट 205 रन के स्कोर पर खो दिया है। ग्लेन मैक्सवेल केवल 3 रन बनाकर हर्षल पटेल के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.1 ओवर में 205/5 है।
08:49 PM (IST) Apr 12
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना चौथा विकेट 168 रन के स्कोर पर खो दिया है। शशांक सिंह केवल 2 रन बनाकर हर्षल पटेल के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 14.1 ओवर में 168/4 है।
08:42 PM (IST) Apr 12
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट 164 रन के स्कोर पर खो दिया है। नेहल वढेरा 22 गेंदों में 27 रन बनाकर ईशान मलिंगा के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 13.3 ओवर में 163/3 है।
08:38 PM (IST) Apr 12
टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 13 ओवर में 160 रन हो चुका है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 53 और नेहल बढेरा 23 रन बनाकर मौजूद हैं। प्रियांश आर्य 13 में 36 बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन 23 में 42 बनाकर पवेलियन लौटे। हैदराबाद के गेंदबाज मुश्किल में नजर आ रहे हैं।
08:37 PM (IST) Apr 12
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन है।
08:12 PM (IST) Apr 12
टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 92 रन हो चुका है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 10 और नेहल बढेरा 2 रन बनाकर मौजूद हैं। प्रियांश आर्य 13 में 36 बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन 23 में 42 बनाकर पवेलियन लौटे।
07:16 PM (IST) Apr 12
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यूजी चहल।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश रवि सिंह ठाकुर।
07:15 PM (IST) Apr 12
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जिशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल चहर, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, वियान मल्डर, सचिन बेबी।
07:11 PM (IST) Apr 12
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिच पर बैटिंग फर्स्ट को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसे में पंजाब की टीम रनों का पहाड़ बनाकर हैदराबाद को दबाब में लाना चाहेगी।
06:35 PM (IST) Apr 12
राजीव गांधी इंटेरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में थोड़ी देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे। यहां पर पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होता है। ऐसे में टॉस जीतने के बाद कप्तान बल्लेबाजी का निर्णय ले सकते हैं। SRH के पास फायर पावर मौजूद है, जो पहले बैटिंग में अपना दम दिखाना चाहेगी।
03:58 PM (IST) Apr 12
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यूजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, वयस्क विजयकुमार।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद।
03:58 PM (IST) Apr 12
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यश ठाकुर, वयस्क विजयकुमार।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, यूजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद।
03:57 PM (IST) Apr 12
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जिशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, वियान मल्डर, सचिन बेबी।
03:56 PM (IST) Apr 12
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जिशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट/राहुल चाहर।
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, वियान मल्डर, सचिन बेबी।
03:56 PM (IST) Apr 12
पिछले 10 आईपीएल मैचों में 7 सनराइजर्स ने अपने नाम किए हैं, जबकि 3 में पंजाब को जीत मिली है। आखिरी बार दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी, तो उसमें बड़ा स्कोर देखने को मिला था। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य को 4 विकेट से हासिल कर लिया।
03:55 PM (IST) Apr 12
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें, तो यहां पर बल्लेबाजों के लिए मौज रहता है। इस ग्राउंड पर कई हाई स्कोरिंग मुकाबले अब तक देखने को मिले हैं।इस स्टेडियम की सतह पर गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिसके चलते बैट्समैन को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर 164 और दूसरी का 153 रहता है। यहां खेले गए 78 मैचों में चेज करने वाली टीमों ने 58 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 41 प्रतिशत मैच डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। तेज गेंदबाजों को इस मैदान की सतह पर ज्यादा मदद मिलती है। पिछले 10 मैचों में 80। विकेट पेसर्स ने लिए हैं, वहीं स्पिन को 40 सफलता मिली है।
03:54 PM (IST) Apr 12
नमस्कार, आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटेरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम घर पर खेलने उतर रही है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने इस सीजन अब तक बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है। कुल 5 मैचों में केवल 1 जीत ही नसीब हुई है, जबकि 4 में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा। प्वाइंट्स टेबल में भी इस समय SRH अंतिम पायदान यानी 10वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पंजाब किंग्स ने 4 मैच खेलकर 3 जीते और 1 हारे हैं। श्रेयस अय्यर की PBKS टेबल में पांचवें नंबर पर विराजमान हैं।