IPL 2025 में सबसे ज्यादा चौके किसने जड़े? जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम जिनके बल्ले से बरसे चौके। साईं सुदर्शन से लेकर यशस्वी जायसवाल तक, किसने मारी बाजी?
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब फाइनल की ओर बढ़ चुका है। ऐसे में बल्लेबाजों के बीच बल्ले की रेस और भी दिलचस्प हो गया है।
27
सबसे ज्यादा चौके
इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस IPL 2025 में सबसे ज्यादा बल्ले से चौके जड़ने में आगे हैं।
37
1. साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम आता है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने IPL 2025 में कुल 15 मुकाबले खेलकर 88 चौके मारे हैं।
47
2. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)
दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। सूर्या ने बल्ले से इस सीजन कमाल करते हुए 15 मैचों में 65 चौके मारे हैं।
57
3. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
इस सूची में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शान कहे जाने वाले विराट कोहली का नाम शामिल है। किंग कोहली ने इस सीजन लाजवाब प्रदर्शन किया है उन्होंने अपने बल्ले से 14 मैचों में 63 चौके मारे हैं।
67
4. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)
चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में आता है। गिल का बल्ला इस सीजन खूब गरज और उन्होंने 15 मैचों में कुल 62 चौके लगाए। गिल के लिए यह सीजन समाप्त हो चुका है।
77
5. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। इस बाएं हाथ के ओपनर ने कुल 14 मैचों में 60 चौके लगाए। हालांकि, उनका सीजन खत्म हो चुका है।