EXPLAINED: IPL 2025 से पहले क्या सूर्यकुमार यादव KKR में होंगे शामिल? जानें नियम

आईपीएल 2025 से पहले बड़ी नीलामी की अटकलों के बीच, अफवाह है कि KKR सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल करना चाहता है। लेकिन क्या मेगा-नीलामी से पहले ऐसा करना नियमों के तहत संभव है? जानिए IPL के ट्रेडिंग नियम और क्या है संभावनाएं।

Vivek Kumar | Published : Aug 25, 2024 9:18 AM IST / Updated: Aug 25 2024, 02:55 PM IST

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 (IPL 2025) की तैयारी चल रही है। फ्रेंचाइजी इसको लेकर BCCI के आधिकारिक बयान कर इंतजार कर रहीं हैं। इस बार बोर्ड द्वारा बड़ी नीलामी कराई जा सकती है। कुछ महीने पहले BCCI ने पुष्टि की थी कि IPL 2025 से पहले मेगा-ऑक्शन होगा। कुछ फ्रेंचाइजी ने मेगा-ऑक्शन का विरोध किया है, लेकिन बोर्ड के रुख में बदलाव की उम्मीद कम है।

BCCI का फैसला आने से पहले ऐसी अफवाहें थी कि फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश कर रहीं हैं। ऐसी बातें सामने आईं क KKR (Kolkata Knight Riders) ने सूर्यकुमार यादव के सामने कप्तान बनने का प्रस्ताव रखा है। IPL ट्रेड के बारे में स्पष्ट नियम हैं। इसके अनुसार केकेआर के लिए मुंबई इंडियंस (MI) से सूर्यकुमार को ट्रेड के जरिए लाना संभव नहीं है। आइए जानते हैं IPL का ट्रेडिंग विंडो क्या है और कैसे फ्रेंचाइजी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं?

Latest Videos

 

मेगा-नीलामी से पहले नहीं खरीद सकते खिलाड़ी

IPL के नियम के अनुसार फ्रेंचाइजी मेगा-नीलामी से पहले किसी खिलाड़ी को खरीद नहीं सकते। इसलिए ऐसा कोई नियम नहीं है जिसके तहत सूर्यकुमार MI से KKR में जा सकते हैं। ऐसा तभी हो सकता है जब IPL 2025 से पहले मिनी-नीलामी हो। BCCI द्वारा मिनी-नीलामी आयोजित करने की संभावना कम है।

आईपीएल 2026 से पहले मिनी-नीलामी होगी। इसलिए IPL 18 के बाद खिलाड़ियों को एक फ्रैंचाइज से दूसरी फ्रैंचाइज में ट्रेड किया जा सकता है। जिस साल मेगा-नीलामी हो उस साल इस तरह की खरीद नहीं होती।

टी20 लीग खत्म होने के एक महीने बाद शुरू होती है ट्रेडिंग विंडो

ट्रेडिंग विंडो टी20 लीग खत्म होने के एक महीने बाद शुरू होती है। यह IPL नीलामी से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है। नीलामी के बाद विंडो फिर से खुलती है और नए सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले बंद होती है। 2023 में हार्दिक पांड्या इसी तरह के ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में लौटे थे। हार्दिक के लिए पर्याप्त पर्स रखने के लिए MI ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेचा था।

यह भी पढ़ें- Ricky Ponting की जगह दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनेंगे युवराज सिंह?

सूर्यकुमार के व्यापार की बात करें तो यह आईपीएल 2025 के बाद ही हो सकता है। वह अगले सीजन से पहले केकेआर में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें आईपीएल नीलामी में उतरना होगा। उम्मीद करनी होगी कि KKR उनके लिए सबसे ऊंची बोली लगाए।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन का विदाई संदेश: सहवाग ने अनोखे अंदाज में क्रिकेटर को दी शुभकामनाएं

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया