Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Published : May 12, 2026, 12:14 AM IST
aaj kiska match hai 12 may

सार

IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। शुभमन गिल, राशिद खान और क्लासेन जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी।

Aaj Kiska Match Hai 11th May IPL 2026: आईपीएल 2026 के 56वें मैच में आज मंगलवार 12 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का मैच है। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल के ऊपरी हिस्से में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। फिलहाल टॉप टीम और छठे स्थान की टीम के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले की जीत सीधे टीम को 16 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पोजिशन तक पहुंचा सकती है।

अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मजबूत रिकॉर्ड

Gujarat Titans ने अपने पिछले दो घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के गेंदबाजों ने डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Punjab Kings जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को 170 रन से कम के स्कोर पर रोक दिया था। इसका फायदा बल्लेबाजों को मिला और शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा SRH का रिकॉर्ड भी अहमदाबाद में अच्छा नहीं रहा है। हैदराबाद IPL 2023 के बाद से गुजरात के खिलाफ यहां खेले गए अपने तीनों मैच हार चुकी है।

Kal Ka Match Kon Jeeta, 11 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs PBKS, जानें 55वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स

GT की गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत

गुजरात टाइटन्स की सफलता में उनके गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा है। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज पावरप्ले में लगातार अच्छी लेंथ और हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं राशिद खान भी इस सीजन में अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं। उन्होंने 7वें से 16वें ओवर के बीच सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं, जिससे मिडिल ओवर्स में गुजरात की पकड़ मजबूत बनी हुई है। जैसन होल्डर भी हर चरण में उपयोगी साबित हुए हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाज़ी टीम के लिए अहम रही है।

SRH के बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच

हालांकि गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत GT के गेंदबाजों की रणनीति बिगाड़ सकती है। इसके अलावा ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन भी शानदार फॉर्म में हैं। क्लासेन इस सीजन अपने IPL करियर के सबसे सफल दौर से गुजर रहे हैं और 500 रन पूरे करने से सिर्फ 6 रन दूर हैं।

ईशान मलिंगा पर भी रहेंगी नजरें

SRH के पास ईशान मलिंगा जैसा अनोखा तेज गेंदबाज भी है, जो अपनी अलग गेंदबाजी शैली से बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। उनके साथ टीम में ऐसे गेंदबाज भी मौजूद हैं जो बड़े स्कोर को बचाने की क्षमता रखते हैं। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं, इसलिए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 12

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 12

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, 11 ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 11 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs PBKS, जानें 55वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
PBKS vs DC Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला, अय्यर से दो-दो हाथ करेंगे केएल राहुल