Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 3rd April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल

Published : Apr 03, 2026, 01:30 AM ISTUpdated : Apr 03, 2026, 07:47 AM IST
csk vs pbks match today

सार

IPL 2026 में शुक्रवार 3 अप्रैल को दो किंग्स के बीच भिड़ंत होनेवाली है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाला यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और अन्य अहम जानकारी।

IPL 2026 Today CSK vs PBKS Match Schedule: आईपीएल 2026 का सातवां मैच आज (शुक्रवार, 3 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में मिली करारी हार के बाद टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी ने उम्मीद जताई कि अगला मुकाबला अपने घरेलू फैंस के सामने खेलने से टीम को फायदा मिलेगा।

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs KKR: कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स

चेपॉक पिच रिपोर्ट: फ्लैट ट्रैक पर बल्लेबाजों को फायदा

चेन्नई की पिच अब पहले के मुकाबले ज्यादा सपाट (flat) हो गई है। ऐसी पिच पर उन बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, जो बड़े शॉट खेलने में माहिर होते हैं। उदाहरण के तौर पर संजू सैमसन, जिन्होंने इस साल T20 क्रिकेट में हर 8 गेंद पर एक छक्का लगाया है। इस तरह के बल्लेबाज चेपॉक की नई परिस्थितियों में ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।

PBKS की ताकत: पावर-हिटिंग बैटिंग लाइनअप

पंजाब किंग्स भी बड़े शॉट खेलने में किसी से पीछे नहीं है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग में तेज शुरुआत देते हैं। दोनों ने अपने IPL करियर के आधे से ज्यादा छक्के पावरप्ले में लगाए हैं। श्रेयस अय्यर मिडिल ओवर्स में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। शशांक सिंह डेथ ओवर्स में बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल रहे।

Head-to-Head: चेन्नई में PBKS का मजबूत रिकॉर्ड

PBKS उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जिनका चेन्नई में CSK के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। यहां कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें PBKS को 5 में जीत मिली है, जबकि CSK ने 4 मैच जीते हैं। चेपॉक में पिछले तीन मुकाबलों में भी पंजाब का पलड़ा भारी रहा है।

CSK संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

आयुष म्हात्रे

मैट शॉर्ट

शिवम दुबे

सरफराज खान / प्रशांत वीर

कार्तिक शर्मा

जेमी ओवरटन

नूर अहमद

मैट हेनरी

अंशुल कंबोज

खलील अहमद

PBKS संभावित प्लेइंग XI

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

प्रियांश आर्य

कूपर कोनोली

नेहल वढेरा

शशांक सिंह

मार्कस स्टोइनिस

मार्को जानसन

जेवियर बार्टलेट

विजयकुमार विशक

अर्शदीप सिंह

युजवेंद्र चहल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के बाद Virat Kohli ने क्यों नहीं मनाया जश्न? राज से उठा पर्दा
Who Won Yesterday's IPL Match, 13 May 2026: RCB vs KKR कल का मैच कौन जीता? IPL 57वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच