IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!

Published : Mar 21, 2026, 08:51 AM IST
IPL 2026 Preview

सार

IPL शुरू होने से पहले कई विदेशी खिलाड़ी चोटिल हैं। हेज़लवुड, कमिंस और स्टार्क जैसे गेंदबाज़ शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। वहीं, सैम करन और नेथन एलिस समेत कई खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली: इस बार के IPL को शुरू होने में अब बस एक हफ्ता ही बचा है। जहां फैंस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं फ्रेंचाइजी का सिरदर्द बढ़ गया है। कई बड़े विदेशी खिलाड़ी चोट की वजह से कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, तो कुछ तो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। RCB के मेन फास्ट बॉलर जोश हेज़लवुड टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे, यह पहले ही कन्फर्म हो चुका था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इस वक्त रिहैब में हैं और उन्हें आराम की ज़रूरत है। इसलिए, वो भी टूर्नामेंट के कुछ मैचों में नहीं दिखेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क लगातार क्रिकेट खेलने के वर्कलोड को कम करने के लिए कुछ दिन आराम करेंगे। इस वजह से वो इस बार IPL के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे।

कई खिलाड़ी पूरी तरह बाहर

हाल ही में रवींद्र जडेजा के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब राजस्थान की टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़, ऑस्ट्रेलिया के नेथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे, यह फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म कर दिया है। हालांकि, उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। इसी बीच, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में चोट लगने के कारण इस बार के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बच्चे का जन्म: लॉकी पहले 7 मैच नहीं खेलेंगे

न्यूज़ीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतज़ार कर रहे हैं, जिस वजह से वो IPL के शुरुआती 7 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वो कुछ हफ्तों तक अपने परिवार के साथ रहेंगे। उम्मीद है कि इसके बाद वो IPL में वापसी करेंगे।

सबसे ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ परेशान

इस बार IPL के कुछ मैच या पूरा टूर्नामेंट मिस करने वाले खिलाड़ियों में ज़्यादातर तेज़ गेंदबाज़ ही हैं। स्टार्क, कमिंस, हेज़लवुड, सैम करन, एडवर्ड्स और फर्ग्यूसन जैसे बड़े तेज़ गेंदबाज़ या तो कुछ समय के लिए या फिर पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स