
PBKS vs GT Live Streaming Details: आईपीएल 2026 में आज सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स का मैच है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले पाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स जहां 13 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं गुजरात टाइटंस भी 10 अंक के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है। एक तरफ जहां PBKS मैच को जीत अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेगी, वहीं GT टेबल में और उपर आने की कोशिश करेगी। अगर आप भी ये मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें।
Punjab Kings (PBKS) और Gujarat Titans (GT) के बीच होने वाला यह रोमांचक मुकाबला फैंस कई प्लेटफॉर्म पर आसानी से लाइव देख सकते हैं। चाहे आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हों या मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, आपके लिए दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
अगर आप टीवी पर मैच देखने का मजा लेना चाहते हैं, तो यह मुकाबला Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा। यहां आपको शानदार वीडियो क्वालिटी, एक्सपर्ट कमेंट्री, गहराई से मैच का विश्लेषण (Analysis) देखने को मिलेगा। बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव अलग ही होता है, जहां हर गेंद और हर शॉट का रोमांच और भी बढ़ जाता है।
अगर आप मोबाइल या इंटरनेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट के जरिए कहीं भी और कभी भी मैच देख सकते हैं। यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घर से बाहर हैं या यात्रा कर रहे हैं।
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलता है। आप अपनी पसंद के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, हरियाणवी और तमिल जैसी भाषाओं में मैच की मजेदार कमेंट्री सुन सकते हैं।