RCB vs SRH: 201 रन चेज के बाद विराट का ‘लव मोमेंट’ वायरल, अनुष्का का रिएक्शन भी क्यूट

Published : Mar 29, 2026, 08:03 AM IST
Virat Kohli flying kiss video

सार

IPL 2026 RCB vs SRH: IPL 2026 के सीजन 19 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया और इस जीत के बाद विराट कोहली का एक खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: 28 मार्च 2026 को आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। पहले ही मुकाबले में फैंस को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट देखने को मिला। शनिवार रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने फिर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में नाबाद 69 रन बनाए, जिसके चलते आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर दिया। मैच के बाद कुछ ऐसा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विराट अनुष्का का क्यूट मोमेंट वायरल

आरसीबी बनाम एसआरएच मैच के बाद एक खास पल देखने को मिला, जब विराट कोहली ने स्टैंड्स में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस भेजी। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट की क्यूट सी फ्लाइंग किस को देखकर स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा भी उन्हें फ्लाइंग किस देती हुई नजर आईं और शरमाते हुए अपना हाथ वेव किया। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत फ्रिल वाली ड्रेस पहनी थी और उनके गले में कंठी माला भी नजर आई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

और पढ़ें- RCB vs SRH Match Result: चिन्नास्वामी में कोहली-पडिक्कल का तूफान, 202 रन का टारगेट 15.4 ओवर में चकनाचूर

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का हाल

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद में 20 ओवर में 201 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद अनिकेत वर्मा ने भी टीम के लिए 43 रन बनाए। लेकिन असली रोमांच तब शुरू हुआ जब आरसीबी बल्लेबाजी करने उतरी और 201 रन के लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिसमें विराट कोहली ने केवल 38 गेंद में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 61 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने भी अपनी टीम के लिए 31 रन बनाए और चार विकेट के नुकसान पर ही 203 रन बनाकर 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रोमांच, रन और इमोशन से भरपूर रहा, जिसने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है कि आगे के मुकाबले और भी ज्यादा मजेदार होने वाले हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, RCB vs SRH: कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद
RCB vs SRH Match Result: चिन्नास्वामी में कोहली-पडिक्कल का तूफान, 202 रन का टारगेट 15.4 ओवर में चकनाचूर