Who Won Yesterday’s IPL Match, RCB vs SRH: कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद

Published : Mar 29, 2026, 12:25 AM ISTUpdated : Mar 31, 2026, 08:07 AM IST
RCB-vs-SRH

सार

RCB vs SRH Yesterday Match Result: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद IPL मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, पूरा रिजल्ट, स्कोर और हाइलाइट्स यहां जानें। चिन्नास्वामी में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200+ का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया। कोहली-पडिक्कल ने मैच का रुख ही पलट दिया।

RCB vs SRH Kal Ka Match Kaun Jeeta: IPL 2026 सीजन 19 का पहला मैच कल शनिवार रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bengaluru) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से हरा दिया। 201 रन का टारगेट आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में चेज कर लिया। शुरुआत से ही बेंगलुरु की टीम ने अटैकिंग गेम खेला और मैच को एकतरफा बना दिया। इस जीत के हीरो विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल रहे। मैच का पूरा रिजल्ट, हाईलाट्स और की-मोमेंट्स यहां देखिए...

Who Won Yesterday's Cricket Match, CSK vs RR IPL 2026 Result: कल का मैच कौन जीता? राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

कोहली और पडिक्कल ने उड़ाए हैदराबाद के होश

202 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने शुरू से ही 'अटैकिंग' मोड अपना लिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन कूट दिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 6 चौके जड़े। लंबे ब्रेक के बाद लौटे विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का जलवा दिखाया। कोहली 38 गेंदों में 69 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने 16वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंदों पर चौकों-छक्कों की बरसात कर मैच खत्म किया। कप्तान पाटीदार ने भी सिर्फ 12 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

 

 

SRH का शानदार स्कोर कम पड़ गया

हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाए और टीम को 200 के पार पहुंचाया। अनिकेत वर्मा ने भी 43 रनों का अच्छा योगदान दिया। RCB गेंदबाज जैकब डफी की घातक बॉलिंग की डफी ने पावरप्ले में ही ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी थी। लेकिन हैदराबाद की बॉलिंग काफी कमजोर दिखी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उनके पास कोई ऐसा गेंदबाज नहीं था जो बेंगलुरु के बल्लेबाजों पर लगाम लगा सके।

RCB vs SRH: मैच के बाद किसने क्या कहा?

इस मैच के बाद SRH कप्तान ईशान किशन ने कहा, 'हमने शुरू के 4 ओवर में ही विकेट गंवा दिए थे, वहां बॉलर्स को मदद मिल रही थी। बाद में पिच बैटिंग के लिए आसान हो गई। हमें अपने शॉट्स चुनने में और स्मार्ट होना पड़ेगा। विराट भाई और उनकी टीम ने बहुत अच्छा खेला।' वहीं, RCB स्टार) विराट कोहली ने कहा, 'वापस मैदान पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। क्रिकेट से ब्रेक लेना मेरे लिए बहुत मददगार रहा, अब मैं पूरी तरह फ्रेश हूं और टीम को अपना 120% देने के लिए तैयार हूं।'

बेंगलुरु-हैदराबाद मैच का स्कोरकार्ड

SRH: 201/9- ईशान किशन 80, अनिकेत 43, जैकब डफी 3/22, शेफर्ड 3/54

RCB: 203/4- विराट कोहली 69 नाबादा, पडिक्कल 61, डेविड पेन 2/35

इसे भी पढ़ें- MS Dhoni Injury: CSK को बड़ा झटका! पहले 2 हफ़्ते IPL से बाहर रहेंगे धोनी, जानें कौन करेगा कीपिंग

इसे भी पढ़ें- IPL 300 Score: क्या इस बार टूटेगी 300 रन की दीवार? ये वजहें बढ़ा रही हैं उम्मीद

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 09 May 2026: GT vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 52वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच