RR vs CSK IPL 2026 Yesterday Match Result: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।
CSK vs RR IPL 2026 Match Result: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान के गेंदबाज नांद्रे बर्गर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन देकर CSK के दो अहम विकेट लिए।
Who Won Yesterday’s Cricket Match, CSK vs PBKS (3 April, 2026): कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स
CSK Batting Collapse: 127 रन पर सिमटी चेन्नई
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन ही बना सके। आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सरफराज खान ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे (6 रन) को आउट कर CSK की कमर ही तोड़ दी। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 71/6 था। कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए, लेकिन टीम दबाव से बाहर नहीं निकल सकी। अंत में जेमी ओवरटन ने 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली, जिससे टीम 127 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
RR Bowling Performance: गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी की। नांद्रे बर्गर ने शुरुआती झटके देकर CSK को बैकफुट पर ला दिया। रवींद्र जडेजा ने मिडिल ओवर्स में दो अहम विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत की। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन की वजह से CSK बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
RR Chase: 13 ओवर में आसान जीत
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन बनाए और अपनी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। जब वैभव आउट हुए, तब टीम का स्कोर 75 रन था।
Middle Order Contribution: पराग-जायसवाल ने दिलाई जीत
वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए और 18 रन बनाए, लेकिन 9वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और 13वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। कुल मिलाकर इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बेहद कमजोर नजर आई।


