Most Expensive Cricketer House: दुनिया भर के क्रिकेटर्स में भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा अमीर माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया में सबसे महंगा और आलीशान घर किसके पास है? आइए इस टॉप लिस्ट पर नजर डालते हैं।
Indian Cricketers Luxury Homes: टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है। वे बिजनेस भी चलाते हैं और कई सोर्स से उनकी कमाई होती है। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों के पास बेहद आलीशान और महंगे घर हैं। खास बात ये है कि इनमें से कई क्रिकेटर्स का घर मुंबई में है। लेकिन सबसे महंगा घर होने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।
सचिन तेंदुलकर के मुंबई वाले घर की कीमत
रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर कई बिजनेस से जुड़ गए हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप्स और कंपनियों में पैसा लगाया है। लेकिन जब सचिन टीम इंडिया के लिए खेलते थे, तभी उन्होंने मुंबई में जमीन खरीदकर अपना घर बनवा लिया था। महंगे घर के मामले में सचिन तेंदुलकर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मुंबई के बांद्रा में मौजूद सचिन के घर की कीमत करीब 100 से 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, इसकी असली मार्केट वैल्यू कभी सामने नहीं आई। सचिन ने साल 2007 में बांद्रा में यह प्लॉट खरीदा था और 2011 में उनका परिवार यहां रहने आ गया था।
विराट कोहली के पास हैं कई घर
विराट कोहली के एक-एक घर की कीमत 80 से 150 करोड़ रुपये के बीच है। दिलचस्प बात ये है कि विराट के पास सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई घर हैं। उनके घर गुरुग्राम, मुंबई और लंदन में हैं। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 1 में उन्होंने 80 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। वहीं, मुंबई के वर्ली में भी उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 80 से 120 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के अलीबाग में भी जमीन खरीदी है, जहां उनका घर बन रहा है। लंदन में भी विराट का अपना घर है। अगर विराट कोहली की सभी प्रॉपर्टीज को मिला दें, तो उनकी कुल कीमत 250 से 350 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है।
एमएस धोनी और रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने मुंबई में दो से ज्यादा घर खरीदे हैं। साल 2015 में उन्होंने मुंबई में 30 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा था। आज के समय में रोहित के इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी मुंबई में एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। एमएस धोनी के रांची वाले फार्महाउस की सही कीमत तो सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन और घर को मिलाकर इसकी वैल्यू 50 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।






