
IPL Match Today Live: इंडियन प्रीमियम लीग 2026 का बिगुल बज चुका है। आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। लाखों फैंस गूगल पर 'फ्री लाइव स्ट्रीम' ढूंढ रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना ही पड़ेगा। लेकिन रुकिए, बहुत से फैंस के पास पहले से ही फ्री एक्सेस है, बस उन्हें पता नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आज का महा-मुकाबला आप बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए कैसे देख सकते हैं...
मैच कब है- शनिवार, 28 मार्च 2026
टॉस का समय- शाम 7:00 बजे
मैच शुरू- शाम 7:30 बजे
मैदान- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
आज का मैच सिर्फ दो टीमों की जंग नहीं, बल्कि स्टाइल की लड़ाई है। SRH में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पावरप्ले में ही तबाही मचाने के लिए मशहूर है। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं। RCB में भी पलटवार करने का दम है। विराट कोहली और रजत पाटीदार टीम को मजबूती दे सकते हैं, जबकि डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार और कुणाल पांड्या हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, डेविड पेन और जयदेव उनादकट।