IPL Ticket RR vs SRH Match: अगर आप स्टूडेंट हैं और बजट की वजह से स्टेडियम जाकर आईपीएल मैच नहीं देख पा रहे थे, तो राजस्थान रॉयल्स ने आपके लिए 'रॉयल' इंतजाम कर दिया है। SMS स्टेडियम में जो टिकट ₹1800 में था, वो महज ₹500 में मिलेगा। जानिए कैसे...
राजस्थान रॉयल्स (RR) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने बताया कि, स्टूडेंट्स के लिए टिकटों के दाम घटाकर सिर्फ ₹500 कर दिए गए हैं। ये टिकट ईस्ट स्टैंड के लिए होंगे, जहां से मैदान का नजारा सबसे जबरदस्त दिखता है। आमतौर पर इस स्टैंड का टिकट ₹1800 का है, लेकिन छात्रों को यहां ₹1300 की सीधी बचत हो रही है।
25
RR vs SRH मैच का टिकट कब और कहां ₹500 में मिलेगा?
यह ऑफर 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के लिए है। यह ऑफर केवल उन लोगों के लिए है जो स्टेडियम जाकर टिकट खरीदेंगे। ऑनलाइन ये टिकट उपलब्ध नहीं होंगे। मैच से एक दिन पहले 24 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से टिकट ले सकते हैं। ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट में से किसी भी काउंटर से टिकट खरीदा जा सकता है। 24 अप्रैल को स्टेडियम के काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ सकती है, इसलिए आप समय से पहले ही लाइन में लग सकते हैं।
35
IPL टिकट पाने के लिए क्या करना होगा?
काउंटर पर जाते समय अपना ओरिजिनल कॉलेज या स्कूल का आईडी कार्ड साथ ले जाना न भूलें।
एक आईडी कार्ड दिखाने पर सिर्फ एक ही टिकट मिलेगा। ऐसा नहीं होगा कि आप एक आईडी पर पूरे ग्रुप का टिकट ले लें।
इस साल IPL के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। जयपुर में जहां सबसे सस्ता टिकट ही ₹1800 का है, वहीं वीआईपी 'ड्रीम लाउंज' के लिए लोग ₹40,000 तक खर्च कर रहे हैं। डिमांड बढ़ने के साथ कीमतें और भी बढ़ सकती हैं, ऐसे में ₹500 में मैच देखना स्टूडेंट्स के लिए सपने सच करने जैसा है।