IPL 2026 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए आपकी टीम कब और कहां खेलेगी मैच

Published : Mar 26, 2026, 06:58 PM IST
IPL 2026 Second Phase Schedule Announced 70 League Matches to be Played Till May 24

सार

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इस सीजन में 28 मार्च से 24 मई तक कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। दूसरे चरण के मुकाबले 12 शहरों में होंगे और मौजूदा चैंपियन आरसीबी अपने खिताब का बचाव करती नजर आएगी।

IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब लीग चरण के बाकी मैचों की तारीख और स्थान साफ हो गए हैं, जिससे फैंस को पता चल गया है कि उनकी पसंदीदा टीम कब और कहां मैदान में उतरेगी।

बोर्ड ने कुल 70 लीग मैचों का शेड्यूल घोषित किया है, जो 24 मई तक खेले जाएंगे। हालांकि फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा।

दो हिस्सों में क्यों जारी हुआ शेड्यूल

इस बार आईपीएल का कार्यक्रम एक साथ नहीं बल्कि दो हिस्सों में जारी किया गया। पहले चरण में 20 मैचों का शेड्यूल घोषित किया गया था, जबकि अब बाकी 50 लीग मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया है।

दरअसल, इसके पीछे वजह देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने वाले हैं और इनके नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। चुनाव कार्यक्रम तय होने के बाद ही बोर्ड ने लीग चरण का पूरा शेड्यूल जारी किया।

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक..गले में भगवा श्रीराम वाला गमछा, पहली बार बदले दिग्विजय, राहुल गांधी पर कही बड़ी बात

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी

इस सीजन में सबसे ज्यादा नजरें मौजूदा चैंपियन टीम पर रहेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने मैदान में उतरेगी।

पिछले सीजन में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। टीम के लिए राहत की बात यह है कि उसका होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच भी बेंगलुरु में ही खेला जाएगा, जिससे घरेलू फैंस को शुरुआत से ही टीम को सपोर्ट करने का मौका मिलेगा।

12 शहरों में खेले जाएंगे दूसरे चरण के मैच

बीसीसीआई ने पहले 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया था, जबकि अब 13 अप्रैल से 24 मई तक के मुकाबलों का शेड्यूल घोषित किया गया है। दूसरे चरण में 12 शहरों में आईपीएल के मुकाबले होंगे, जबकि पूरे सीजन में कुल 13 स्थानों पर मैच आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे चरण के मुकाबले इन शहरों में खेले जाएंगे:

  • बेंगलुरु
  • मुंबई
  • चेन्नई
  • कोलकाता
  • दिल्ली
  • अहमदाबाद
  • हैदराबाद
  • लखनऊ
  • जयपुर
  • धर्मशाला
  • रायपुर
  • न्यू चंडीगढ़

पहले चरण में गुवाहाटी भी मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन दूसरे चरण में वहां मुकाबले नहीं होंगे।

दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच से होगी। वहीं लीग चरण का आखिरी मुकाबला 24 मई को कोलकाता में केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

धर्मशाला में होंगे तीन मुकाबले

दूसरे चरण में कुल आठ डबल हेडर मैच रखे गए हैं। इन मुकाबलों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। धर्मशाला में इस दौरान तीन मैच आयोजित किए जाएंगे।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर में चार मुकाबले खेलेगी, जबकि मौजूदा चैंपियन आरसीबी अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी। बोर्ड के मुताबिक प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, Russia की बढ़ी कमाई… तेल बेचकर बना रहा अरबों का मुनाफा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच