
IPL 2027 Player Trade CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) का रोमांच नीलामी से पहले ही शुरू हो गया है। मैदान पर अपनी चालाकी के लिए जानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बार फिर ऐसा दांव चला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ऑक्शन से पहले ही चेन्नई ने काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक खूंखार खिलाड़ी को आधी से भी कम कीमत में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। गुरुवार को IPL मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की एक मेगा डील (Trade) हुई है। आइए जानते हैं कि इस अदला-बदली में किसने बाजी मारी और किसकी टीम में कौन गया...
इस पूरी डील में सबसे बड़ा फायदा चेन्नई का माना जा रहा है। इंग्लैंड के खतरनाक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन अब पीली जर्सी में खेलते दिखेंगे। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हैदराबाद ने इस टी20 के 'बाहुबली' माने जाने वाले खिलाड़ी को 13 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। लेकिन CSK ने शानदार दिमाग लगाते हुए लिविंगस्टोन को सिर्फ 6 करोड़ रुपए (घटी हुई फीस) में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
लिविंगस्टोन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी CSK में आ गए हैं। जैक को SRH ने साइन किया था, लेकिन पिछले सीजन (IPL 2026) में पैर की चोट की वजह से वो एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा है।
काव्या मारन की टीम SRH ने इस डील के बदले चेन्नई से दो तेज गेंदबाजों को अपने पाले में किया है। खलील अहमद की हैदराबाद में वापसी हुई है। उन्हें 4.8 करोड़ रुपए में लिया गया है। वो 2018 से 2021 तक SRH का ही हिस्सा थे। खलील ने IPL 2025 में चेन्नई के लिए कमाल की गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। हालांकि, 2026 में चोट के कारण वो सिर्फ 5 मैच खेल पाए थे। खलील के साथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी SRH में चले गए हैं। उन्हें 2 करोड़ रुपए में शामिल किया गया है। एलिस डेथ ओवर्स (आखिरी ओवरों) में यॉर्कर और धीमी गेंदों के उस्ताद माने जाते हैं।
🚨 News 🚨
@ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027.
Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH.
Details ▶️ https://t.co/wC0HDKvRzJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
17 नवंबर: अब सभी टीमों के पास अपने पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करने (टीम में बनाए रखने) की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
16 दिसंबर: IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा।