IPL 2023 Eliminator हारी LSG: मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट, रोहित शर्मा की गजब फील्डिंग, अब GT vs MI में फाइनल सीट की टक्कर

आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर (IPL Eliminator 2023 MI vs LSG) मैच मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। मु्ंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 182 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स 81 रनों से मैच हार गई।

Manoj Kumar | Published : May 24, 2023 2:10 PM IST / Updated: May 25 2023, 01:00 AM IST

IPL Eliminator 2023. आईपीएल 2023 यानि इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन रोमांचक हो चुका है। एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। अब मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए 26 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा। चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने रन नहीं बनाए लेकिन दो खिलाड़ियों को रन आउट करके शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। मुंबई के पास अब फाइनल में पहुंचने का मौका है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अगले सीजन का इंतजार करना होगा।

आईपीएल 2023 एलिमिनेटर मैच 81 रन से हारी लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ के लिए काइल मेयर और प्रेरक मांकड़ ने शुरूआत की। क्रिस जॉर्डन ने काइल मेयर को आउट कर दिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल ने लखनऊ की पारी को तहस-नहस कर दिया। आकाश ने तीन विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी। पीयूष चावला और जॉर्डन ने विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। इसके बाद दो विकेट लगातार रन आउट हुए जिसने लखनऊ का स्कोर 93 रन पर 7 विकेट हो गया। लखनऊ ने 100 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट रन आउट किए जिसमें दो रोहित शर्मा के हाथों रन आउट हुए। इस तरह से लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। अब फाइनल के लिए मुंबई बनाम गुजरात के बीच मुकाबला होगा।

लखनऊ जायंट्स के खिलाफ कैसी रही मुंबई इंडियंस की बैटिंग

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी चुनी। ईशान किशन ने पहली गेंद पर चौका लगाया और इरादे साफ कर दिए। फिर रोहित ने शानदार छक्का जड़ा लेकिन दोनों की ओपनर जल्द आउट हो गए। इसके बाद कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और स्कोर 100 के पार पहुंचा। इसके बाद 33 रन पर सूर्यकुमार यादव और 41 रन पर कैमरन ग्रीन का विकेट नवीन उक हक ने अपने नाम कर लिया। फिर तिलक वर्मा और टिम डेविड ने साझेदारी की लेकिन 148 के कुल स्कोर पर टिम डेविड आउट हो गए। मुंबई ने लास्ट में तेज बैटिंग की और 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लखनऊ को जीत के लिए 183 रन चाहिए।

 

IPL Eliminator 2023- तीन बार लखनऊ से हारी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच आईपीएल 2023 में कुल 3 मैच खेले गए हैं और तीनों बार लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की है। यानि इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई पर भारी पड़ी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की लक्ष्य का पीछा करते हुए कई मुकाबले हार चुकी है। जिसकी वजह से रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करना चुना है। यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।

 

 

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में अब तक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पिछले साल ही आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था और अब तक उसने एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 3 मैच हुए हैं और तीनों मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीते हैं। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा और देखना होगा कि मुंबई इंडियंस लखनऊ के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करती है या लखनऊ सुपरजाइंट्स जीत की लय को बरकरार रखती है।

यह भी पढ़ें

MI vs LSG एलिमिनेटर IPL 2023: कभी एक ही टीम के लिए खेलते थे लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के कप्तान, आज होगी कांटे की टक्कर

 

Read more Articles on
Share this article
click me!