IPL mini auction 2024: 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 10 टीमों के पास है कुल 77 जगह, 263 करोड़ रुपए खर्च करेंगी फ्रेंचाइजी

Published : Dec 19, 2023, 12:05 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 12:43 PM IST
IPL-mini-auction-2024

सार

IPL mini auction latest news: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 19 दिसंबर, मंगलवार को भारतीय समय अनुसार 1:00 से दुबई में मिनी ऑक्शन होने वाला है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन इस बार दुबई में आयोजित किया जा रहा है, जो भारतीय शाम समय अनुसार मंगलवार, 19 दिसंबर को दोपहर 1:00 से शुरू होने वाला है। इसमें 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम में 77 खिलाड़ियों को शामिल करेंगी, जबकि आईपीएल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 333 है। हाल ही में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़ मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या की कमी भरने के लिए किसी बड़े खिलाड़ी पर बोली लगा सकती है।

पहली बार महिला ऑक्शनर लगाएंगी बोली

आईपीएल के लिए नीलामी की प्रक्रिया अब तक ह्यूज एडमीड्स करते आए हैं, लेकिन आईपीएल 2024 के लिए नीलामी की प्रक्रिया मल्लिका सागर करेंगी। ये आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होगी। इससे पहले मल्लिका सागर वूमेन प्रीमियर लीग की बोली लगवा चुकी हैं।

ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें से कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं जिन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। जैसे- शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रविंद्र जैसे कैप्ड प्लेयर्स के अलावा अनकैप्ड प्लेयर्स भी इस समय सुर्खियों में है। जिसमें यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों पर पैसे बरसने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, केदार जाधव, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी नीलामी में दिखाई नहीं देंगे।

और पढ़ें- चहल से लेकर पुजारा तक इन पांच क्रिकेटर्स के लिए अनलकी रहा साल 2023

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच