IPL Recall: मुंबई-चेन्नई के अलावा इन टीमों ने जीता सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL के 16वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होगा। हम आपको बताते हैं 2008 से 2023 तक सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में…

Deepali Virk | Published : Mar 13, 2024 8:25 AM IST / Updated: Mar 14 2024, 09:02 AM IST

16

राजस्थान रॉयल्स

साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तो पहला टाइटल राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

26

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी है। जिसने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

36

चेन्नई सुपर किंग्स

गत वर्ष की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में अपनी पांचवी ट्रॉफी जीती। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।

46

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने की लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल है, जिसने दो बार साल 2012 और 2014 में यह सीरीज अपने नाम की है।

56

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी आईपीएल का खिताब दो बार अपने नाम किया है। पहली बार जब उसका नाम डेक्कन चार्जर्स था तब 2009 में उन्होंने ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2016 में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।

66

गुजरात टाइटंस

साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम भी अपने डेब्यू सीजन में ही सीरीज जीती थी। उस समय इसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में थी।

और पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने गर्लफ्रैंड कैमिला हैरिस से रचाई शादी, लंबे समय से कर रहे थे डेट

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos