Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज

Published : Feb 16, 2026, 07:24 PM IST

Who is Ishan Kishan GF Aditi Hundia: पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्डकप मैच में ईशान किशन की 77 रन की धमाकेदार पारी के बाद उनके साथ एक और नाम चर्चा में है। ये कोई और नहीं बल्कि ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं।

PREV
18

क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद होगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के बाद अदिति हुंडिया से शादी कर सकते हैं। ईशान किशन के दादा ने कहा है कि वो मरने से पहले अपनी बहू का चेहरा देखना चाहते हैं।

28

ईशान किशन के घरवालों को मंजूर है रिश्ता

ईशान किशन के दादा ने हाल ही में कहा कि उनका पोता जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें स्वीकार है। बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। शादी का आखिरी फैसला उसी का होगा और हम उसके साथ हैं।

38

कौन हैं अदिति हुंडिया

जयपुर की रहनेवाली अदिति हुंडिया पेशे से एक मॉडल हैं। वो मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा वो मिस डिवा सुपरनेशनल भी रह चुकी हैं। अदिति नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेंट तक पहुंच चुकी हैं।

48

सोशल मीडिया पर अदिति की पॉपुलैरिटी

इंस्टाग्राम पर अदिति के 2.76 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, अदिति सिर्फ 48 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी, ईशान किशन भी शामिल हैं।

58

2019 से डेटिंग की खबरें

ईशान किशन और अदिति 2019 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अदिति आईपीएल में भी ईशान को चीयर करने के लिए कई बार स्टेडियम में देखी गई हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया।

68

क्या करते हैं अदिति के पेरेंट्स

अदिति हुंडिया ने बेहद कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनका अपना लेबल अदिति हुंडिया नाम से एक फैशन ब्रांड भी है। उनके पिता जयपुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन, जबकि मां सोशल वर्कर हैं।

78

कितनी है अदिति हुंडिया की नेटवर्थ

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की नेट वर्थ 16 से 25 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया मॉडलिंग, फैशन ब्रांड और विज्ञापन हैं।

88

कितनी है ईशान किशन की नेटवर्थ?

वहीं, अदिति हुंडिया के होने वाले पति ईशान किशन की नेट वर्थ 60 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।

Read more Photos on

Recommended Stories