“मांगने से ज्यादा शुक्रिया अदा करने आया हूं” भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे ईशान किशन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Deepali Virk   | ANI
Published : Nov 27, 2026, 01:24 PM IST
Ishan Kishan Temple Visit

सार

Ishan Kishan Temple Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी भक्ति है। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को ईशान किशन अपने परिवार के साथ झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे।

Ishan Kishan Visits Baba Baidyanath Dham: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। इस बार वह अपने खेल या क्रिकेट के प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि अपनी धार्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में आए हैं। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को ईशान किशन अपने परिवार के साथ झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे ईशान किशन

ईशान किशन शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे। मंदिर में उन्होंने भगवान शिव के सामने शीश झुकाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी मंदिर यात्रा ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। ईशान किशन की इस यात्रा की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट और उनके प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा होने लगी। फैंस उनके इस धार्मिक अंदाज को भी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अक्सर यहां आते हैं, लेकिन मांगने नहीं शुक्रिया अदा करने। उन्होंने बिहार के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ भी की और कहा- कि वो स्पेशल टैलेंट है।

और पढे़ं- 'टीम इंडिया में वासपी करो,' ईशान किशन के रॉयल लुक ने मचाया तहलका, फैन ने कर दी बड़ी डिमांड

क्या है बाबा बैद्यनाथ धाम की खासियत?

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों में गिना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन के महीने में इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने देवघर पहुंचते हैं।

क्रिकेट के मैदान से मंदिर तक चर्चा में ईशान

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट के चर्चित विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। मैदान पर अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ईशान इस बार परिवार के साथ मंदिर पहुंचने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा की खबर ने फैंस का ध्यान खींचा है। ईशान किशन की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसक भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd Test Day 1: आकाश दीप का कमाल, टॉम ब्लंडेल ने ठोका अर्धशतक; ऐसा रहा पहले दिन का खेल
IND vs NZ 2nd Test: रात 3:30 बजे नहीं देख पाए लाइव मैच? बाद में कहां देखें हाइलाइट्स और पूरा मैच