इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जैकब बेथेल को हुआ भारतीय लड़की से प्यार? वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

Published : Jun 22, 2026, 03:42 PM ISTUpdated : Jun 22, 2026, 05:57 PM IST
Jacob Bethell Girlfriend

सार

इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथेल की पर्सनल लाइफ एक वायरल फोटो की वजह से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि वो एक भारतीय लड़की को डेट कर रहे हैं। ये लड़की या तो मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पटेल है या फिर एक्ट्रेस आध्या आनंद, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार और उभरते हुए खिलाड़ी जैकब बेथेल इन दिनों अपने खेल से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि जैकब एक भारतीय लड़की के प्यार में पड़ गए हैं। इन चर्चाओं को तब और हवा मिली जब एक लड़की के साथ उनकी एक बेहद करीबी तस्वीर वायरल हो गई। इस फोटो ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी है।

कौन है वो मिस्ट्री गर्ल?

जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें क्रिकेटर जैकब बेथेल एक लड़की के कंधे पर हाथ रखकर बड़े रोमांटिक अंदाज़ में पोज़ दे रहे हैं। लेकिन फोटो में लड़की का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इसी वजह से फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स ये जानने के लिए बेचैन हैं कि जैकब के साथ ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन।

सोशल मीडिया यूजर्स अपनी जासूसी में लगे हुए हैं और उनका दावा है कि ये लड़की पक्का भारतीय है। नेटिज़न्स की सीक्रेट जांच के मुताबिक, फोटो में दिख रही लड़की मुंबई की मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पटेल हो सकती हैं। अंकिता ने शिल्पा शेट्टी, पलक तिवारी और हिना खान जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, इन डेटिंग की खबरों पर न तो जैकब और न ही अंकिता ने कोई बयान दिया है। इसलिए इस लव स्टोरी पर सस्पेंस बना हुआ है।

 

 

एक भारतीय एक्ट्रेस से भी जुड़ा नाम!

कहानी में ट्विस्ट ये है कि जैकब बेथेल का नाम सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट अंकिता से ही नहीं, बल्कि युवा भारतीय एक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ भी जोड़ा जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि IPL के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आए थे। इतना ही नहीं, फैन्स ने ये भी नोटिस किया है कि जैकब लगातार एक्ट्रेस आध्या आनंद के सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक करते रहते हैं।

कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर क्रिकेटर किसी भारतीय लड़की के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' तो हो चुका है। लेकिन वो लकी लड़की कौन है, इसका सच तो खुद जैकब बेथेल के बताने पर ही सामने आएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के लड़के ने श्रीलंका को 'जला दिया', फैन बोला- आया, मारा और...
Women's T20 World Cup: कहां चूकी टीम इंडिया? इन 4 बड़ी गलतियों ने तोड़ा जीत का सिलसिला