गिलेस्पी ने पाकिस्तान का कर दिया पर्दाफाश, हाल ही में हेड कोच से दिया इस्तीफा

Published : Dec 16, 2024, 05:17 PM IST
jason Gillespie shocking revelation on Pakistan cricket board know why he left head coach designation

सार

हाल ही में जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया था। अब उन्होंने इसकी सच्चाई सबके सामने बताई है। 

Sports Desk: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी ने हाल ही में पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच से इस्तीफा दे दिया था। उनके द्वारा अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया था। अब जेसन गिलेस्पी ने अपने इस्तीफा को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB पर निशाना साधते हुए जिम्मेदार बताया है। गिलेस्पी के अनुसार, पीसीबी ने उन्हें अब तक अंधेरे में रखा था। बाद में इस सच को जानने के बाद उन्होंने मुख्य कोच से अपना नाम वापस ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन, पिछले हफ्ते उन्होंने पीसीबी को इस्तीफा सौंप दिया। उनके मुताबिक अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उनकी जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंधेरे में रखा

एबीसी भारत से बातचीत करते हुए जेसन गिलेस्पी ने बताया कि "मैं कुछ नया करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में गया था, वहां पर कई चुनौतियां थीं। मुझे इस बात का पता था कि कुछ ही समय में कई हेड कोच ने इस्तीफा दिया है। पाकिस्तान ने हाल ही में कई मुख्य कोच बदले हैं। बतौर हेड कोच होने के नाते मैं पीसीबी से सामने संवाद करना चाहता था। लेकिन मुझे उच्च दर्जे का कोच न रखने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंधेरे में रखा।"

 

 

हाई परफॉर्मेंस कोच का नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाई परफार्मेंस कोच टीम नील्सन का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने से मना कर दिया था। नील्सन वही थे जिन्हें खुद गिलेस्पी ने पाकिस्तान में लाया था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि "टीम नील्सन को बताया गया कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत टीम को नहीं है। साथ ही, इस चीज को लेकर मुझे कुछ भी नहीं बताया गया। पाकिस्तान टीम में इससे पहले भी कई चीज हो चुकी हैं। लेकिन, अब इस बड़ी घटना के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि अब टीम को मेरी कोई आवश्यकता नहीं है।"

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले दिया इस्तीफा

पाकिस्तान की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। टीम के इस दौरे पर जाने से ठीक पहले ही गिलेस्पी इस्तीफा दे दिया था। अचानक से टीम का साथ छोड़ने के बाद पाकिस्तान ने अपने ही आकिब जावेद को कोच बना दिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम को भेज दिया। बतौर अंतरिम कोच वह टेस्ट में भी अपने मुख्य भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें:

'ऑफ साइड भूल जाएं विराट...' गावस्कर ने कोहली को दे दी बड़ी सलाह

'बाकी सब तो उड़ गया...' कोहली के ऑउट होने पर फैंस ने लिए मजे, देखें मजेदार मीम्स

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...