शमी नहीं... यह युवा तेज गेंदबाज बन सकता है जसप्रीत बुमराह का बैकअप

Published : Sep 05, 2026, 12:00 PM IST
Team India Fast Bowler

सार

Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियाई गेम्स 2026 से बाहर होते हैं, तो बीसीसीआई युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दे सकती है।

Jasprit Bumrah Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियाई गेम्स 2026 के लिए बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना मेडिकल फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। ऐसे में अगर बुमराह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाजी में उनका विकल्प कौन होगा? आइए जानते हैं।

क्या हुआ है जसप्रीत बुमराह को?

16 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह के घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद उनकी पुरानी समस्या फिर से उभर आई। चोट लगने के बाद उन्होंने मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं की और फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। अब तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें मैच खेलने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई गेम्स में उनकी उपलब्धता पर अभी भी संशय बना हुआ है।

कौन बन सकता है बुमराह का बैकअप?

अगर जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हो पाते हैं, तो बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को संभावित बैकअप के तौर पर चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर प्रिंस यादव को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। चयनकर्ता उनकी फिटनेस और हालिया प्रदर्शन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

और पढे़ं- एक बार नहीं, पांच बड़े टूर्नामेंट से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह

इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर

सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन खिलाड़ियों का अगले एक हफ्ते के दौरान फिटनेस टेस्ट होना है। इन टेस्ट के नतीजों के बाद ही टीम मैनेजमेंट आखिरी फैसला लेगा कि कौन खिलाड़ी आगामी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेगा।

टीम इंडिया के लिए क्यों अहम है बुमराह की वापसी?

जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं। उनकी मौजूदगी नई गेंद, डेथ ओवरों और बड़े मैचों में टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है। ऐसे में सिलेक्टर्स की नजर सबसे ज्यादा बुमराह की फिटनेस पर रहेगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव उनके विकल्प के रूप में टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह फिटनेस को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. अगर जसप्रीत बुमराह फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह कौन ले सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को बुमराह के बैकअप विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

2. जसप्रीत बुमराह को चोट कब लगी थी?

बुमराह को 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी।

3. किन खिलाड़ियों की फिटनेस पर बीसीसीआई की नजर है?

जसप्रीत बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं और उनके फिटनेस टेस्ट होने हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

40+ की उम्र के बाद भी बरपा कहर! वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Women’s Asia Cup 2026: भारत पाकिस्तान की बड़ी टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला