'तू ना हो तो..,' जसप्रीत बुमराह के ऊपर पत्नी संजना ने लुटाया प्यार, मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की खूबसूरत पोस्ट

Published : Mar 16, 2025, 02:21 PM IST
jasprit bumrah wife sanjana ganeshan

सार

Bumrah-Sanjana Marriage Anniversary: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी के 4 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर संजना ने अपने पति के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर शानदार पोस्ट शेयर की हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं। 

Jasprit Bumrah Sanjna Ganeshan Marriage Anniversary: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी के 4 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर जस्सी की वाइफ ने शानदार पोस्ट शेयर किया और सबका दिल जीत लिया। अपने पति के प्रति संजना ने खूब प्यार लुटाया। दोनों ने 15 मार्च 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके अब चार साल पूरे हो गए हैं। बुमराह और संजना ने गोवा में एक निजी फंक्शन के दौरान विवाह किया था। इस शुभ अवसर पर दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे। जब शादी संपन्न हो गई थी, तब उन्होंने पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया था। अब फोर्थ एनिवर्सरी पर संजना ने शानदार लाइन लिखकर प्यार का इजहार किया है।

दरअसल, बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही, उन्होंने लाइन भी लिखी है। जिसमें संजना ने लिखा है "कि तू है तो दिल धड़कता है, तू है तो सांस आती है, तू ना हो तो घर-घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता, हैप्पी 4।" यह लाइन 'मिस्टर और मिसेज माही' मूवी के एक गाने का है।

संजना ने एनिवर्सरी पर शेयर की इंस्टा स्टोरी

इसके अलावा भी संजना गणेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी भी शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज बेहद ही लाजवाब लग रहा है। साथ ही, उन्होंने खूबसूरत आउटफिट भी पहन रखा है। उन्होंने तस्वीर के ऊपर नोट में लिखा कि "हैप्पी एनिवर्सरी।"

दोनों कपल का एक बेटा भी है बेहद खूबसूरत

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की जोड़ी काफी अच्छी बताई जाती है। फैंस उन्हें एक साथ देखना काफी पसंद भी करते हैं। संजना अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अंगद है। अंगद का जन्म 4 सितंबर 2023 को हुआ था। बेटा भी अब 2 साल का कुछ महीने में हो जाएगा। जस्सी और उनकी फैमिली एक साथ कई बार देखे भी जा चुके हैं। अंगद को कई बार मैच के दौरान स्टेडियम में भी देखा जा चुका है। संजना कई मौके पर अपने बेटे को लेकर स्टेडियम में जा चुकी हैं।

 

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...